- होम >>
झारखंड विधानसभा परिसर में गजराज की एंट्री: रात भर परेशान रहे लोग, पीछे-पीछे सायरन बजाते हुए दौड़ी पुलिस
- न्यूज़
- Monday | 3rd June, 2024
वन विभाग की टीम पहुंची और पटाखे एवं मशाल आदि जलाकर हाथी को भागने का प्रयास किया और धीरे-धीरे हाथी को भागते हुए ले जा रहे थे।
इस बीच हाथी नया विधानसभा परिसर में घुस गया और लगभग 1 घंटे तक विधानसभा परिसर के अंदर घूमते रहा। सायरन बजाते हुए हाथी के पीछे-पीछे भाग पुलिस कर्मी पुलिस पीसीआर गाड़ी की सायरन बजाकर हाथी को भगाने का प्रयास कर रही थी।
किसी तरह काफी मुश्किल से हाथी वहां से निकला तो कुटे और लाबेद गांव की ओर घुस गया कुटे लाबेद में दो-तीन घरों की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त करते हुए होटवासी की ओर भागने लगा। पीछे-पीछे पुलिसकर्मी पीसीआर गाड़ी का सायरन बजाते हुए और स्थानीय लोग को हल्ला करते हुए हाथी को खदेरने लगे होटवासी के बाद हाथी को वनकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों ने नगडी की ओर भगा दिया।
जहां से नगड़ी के जंगलों की और हाथी चला गया। 3 घंटे तक पुराना विधानसभा से लेकर नया विधानसभा एवं उसके आसपास के गांव कुटे लावेद होटवासी में जंगली हाथी घूमते रहा, लेकिन कोई बड़ी क्षति और नुकसान नहीं पहुंचाया। गुस्से में है गजराज जंगलों के खत्म होने के कारण गुस्से में है।
गजराज जंगलों से निकलकर भोजन और पानी की खोज में शहर की ओर घुसने लगे हैं।
पूर्व में भी नगड़ी के खेती करने वाले इलाके में खुंटी क्षेत्र के जंगलों से झूंड के झूंड जंगली हाथी नगड़ी क्षेत्र में आकर किसानों के फसलों को काफी नुकसान पहुंच चुके हैं। खेतों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ घरों को भी क्षतिग्रस्त करते रहते हैं।
लेकिन धुर्वा के शहरी क्षेत्र में इससे 1 वर्ष पहले भी हाथी घुस गया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।