- होम >>
झुलस रहा झारखंड, राज्य के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के पार; अभी इस दिन तक राहत की नहीं कोई उम्मीद
- न्यूज़
- Thursday | 30th May, 2024
स्थिति की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के 21 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है जबकि शेष बचे तीन जिलों का तापमान भी 40 के आसपास ही है।
जिसमें बहरागोड़ा का अधिकतम 39.9 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ 39.7 डिग्री और साहिबगंज का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है जबकि सर्वाधिक गढ़वा का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। आठ जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार यह पहली बार है कि राज्य के 21 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंचा है, जिसमें आठ जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
बता दें कि सुबह 11 बजे के बाद से ही सूर्यदेव का रौद्र रूप देखने को मिलने लगा। दोपहर में शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई।
हालांकि पांच बजने के बाद तेज धूप से लोगों को थाेड़ी राहत जरूर मिली और आसमान में छिटपुट छाए बादल ने सूर्यदेव की प्रखरता को कम कर दिया। 30 और 31 मई को दिखेगा हीटवेव का असर मौसम विज्ञान केंद्र रांची के द्वारा जारी पूर्वानुमान की माने तो राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 30 मई को हीटवेव का असर देखने को मिलेगा।
वहीं 31 मई को उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के साथ साथ दक्षिणी हिस्सों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत की नहीं उम्मीद इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने और कहीं कहीं वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलाें में यह स्थिति 1 और 2 जून को भी देखने को मिलेगी, यानी अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
हालांकि रांची और आसपास के जिलों में 2 जून तक आंशिक बादल छाए रहने और मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। ये रहा जिलों का तापमान गढ़वा - 48 डिग्री सेल्सियस पलामू - अधिकतम 47.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज - 47.7 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह - 45.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां - 45.9 डिग्री सेल्सियस चतरा - 45.5 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ - 45.4 डिग्री सेल्सियस बोकारो - 45.1 डिग्री सेल्सियस पश्चिमी सिंहभूम - 45 डिग्री सेल्सियस लातेहार - 44.2 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग - 44.5 डिग्री सेल्सियस गुमला - 43.9 डिग्री सेल्सियस देवघर - 43.6 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर - 43.8 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा - 43.4 डिग्री सेल्सियस खूंटी - 42.2 डिग्री सेल्सियस रांची - 42.2 डिग्री सेल्सियस जामताड़ा - 42.3 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा - 42 डिग्री सेल्सियस धनबाद - 41.3 डिग्री सेल्सियस सिमटता वन क्षेत्र पलामू प्रमंडल के लिए बना आफत पर्यावरणविद नीतीश प्रियदर्शी स्काईमेट वेदर रिपोर्ट का हवाला देते कहते हैं कि खाली भूमि वाले खुले क्षेत्रों में विकिरण का असर अधिक देखने को होता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।