टेंडर कमीशन में एक ही महीने में आलमगीर ने कमा लिए 123 लाख रुपये, पढ़ें किस टेंडर में हुई कितने रुपये की वसूली

मंत्री को किस टेंडर में कितना मिला कमीशन ठेकेदार काम मंत्री का कमीशन अशरफ कंस्ट्रक्शन बोकारो तालाब 3.75 लाख शिकान स्टेटस प्राइवेट लिमिटेड, बोकारो पथ  9.22 लाख तेज प्रताप सिंह चतरा पथ 1.53 लाख अनूप कुमार जायसवाल पथ 4.84 लाख अफजल अंसारी, धनबाद पथ 1.02 लाख मनोज कुमार सिंह  पथ 1.62 लाख भीम चंद्र सिंह पथ 7.22 लाख अरविंद यादव, गढ़वा पथ 4.14 लाख मां कंस्ट्रक्शन पथ 11.07 लाख टुनटुन कुमार राय पथ 2.52 लाख टुनटुन कुमार राय पथ 1.30 लाख राजीव इंटरप्राइजेज, गोड्डा पथ  3.63 लाख रंजन प्रसाद प्रोजेक्ट पथ 2.16 लाख जेडी एंड संस इस्ट पथ 4.06 लाख कर्मप्रधान टेक्नो पथ 1.62 लाख सुभाष पांडेय देवघर पथ 4.61 लाख साईं कृष्णा इंटरप्राइेज  पथ 3.28 लाख कुमार एंड राय पथ 11.39 लाख टिया सिविल टेक प्राइवेट लिमिटेड पथ 6.25 लाख एबीसी कंस्ट्रक्शन पथ 15.34 लाख कुमार कंस्ट्रक्शन  पथ 4.78 लाख अमित कंस्ट्रक्शन  पथ 3.15 लाख विक्‍की कंस्ट्रक्शन  पथ 1.01 लाख कुमार कंस्ट्रक्शन  पथ 5.89 लाख याशिन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड पथ 4.95 लाख आलमगीर की आज पूरी होगी छह दिनों की रिमांड मंत्री आलमगीर आलम 15 मई को गिरफ्तार किए गए थे।

गत 17 मई से वे ईडी की रिमांड पर हैं।

उनकी छह दिनों की रिमांड बुधवार को पूरी हो जाएगी।

ईडी की छानबीन में यह स्पष्ट हो गया है कि टेंडर कमीशन से मनी लांड्रिंग में आलमगीर आलम की भूमिका थी।

ईडी का अनुसंधान जारी है। एसीबी जमशेदपुर में दर्ज प्राथमिकी बनी थी ईडी जांच का आधार एसीबी जमशेदपुर में 13 नवंबर 2019 को दर्ज प्राथमिकी व 11 जनवरी 2020 के चार्जशीट के आधार पर ईडी ने 17 सितंबर 2020 को ईसीआइआर दर्ज किया था।

इसके बाद ईडी की छानबीन हुई और इसमें ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी हुई। वीरेंद्र राम के ठिकानों पर छापेमारी में पुराने नोट भी मिले, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई में तीन फरवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज हुई।

ईडी ने सभी कांडों को अपने ईसीआइआर में जोड़ा और छानबीन जारी रखी, जिसमें मंत्री आलमगीर आलम भी गिरफ्तार हुए थे। ये भी पढ़ें: मतदान से पहले पोस्‍टर-बैनर से पटा रांची, घर-घर भेजे जा रहे प्रत्‍याशियों के एजेंडे की कॉपी; 25 मई को होगी वोटिंग Jayant Sinha: BJP ने सांसद जयंत सिन्हा पर लिया एक्शन जारी किया कारण बताओ नोटिस; दो दिनों में मांगा जवाब ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।