- होम >>
दिल्ली एयरपोर्ट से रांची के लिए निकला था युवक, छत्तीसगढ़ के डैम में 17 टुकड़ों में मिली लाश
- न्यूज़
- Thursday | 11th July, 2024
हत्या करने के बाद शव को कई हिस्सों में काटकर लाने और उसे राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इस डैम में ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस को शव के पास पासपोर्ट और आधार कार्ड मिला, जिसमें रांची के राजा कॉलोनी निवासी वसीम लिखा है।
पुलिस आशंका जता रही है कि मृतक वसीम है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में रांची पुलिस से संपर्क किया।
इसके बाद लोअर बाजार थाना की पुलिस वसीम के घर पहुंची तो खबर की पुष्टि होने से पहले ही घर में मातम पसर गया।
परिवार में सभी का रो रोकर बुरा हाल है। पासपोर्ट के अनुसार, परिवार के सदस्य शव वसीम का ही समझ रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, वसीम अंसारी दो-ढाई साल से सऊदी अरब में सेफ्टी ऑफिसर के रूप में काम कर रहा था। उसका एक भाई मोहसिन भी सऊदी अरब में ही है।
इसका एक और भाई तहसीन भी कुछ साल पहले ही सऊदी से रांची अपने घर लौटा था।
हालांकि, जो शव मिला है और जो पासपोर्ट पर लगी तस्वीर है, दोनों में थोड़ा अंतर है। वसीम के परिजन भी नहीं कर पा रहे शव की पहचान परिवार स्पष्ट नहीं कर पा रहा है कि जो शव बरामद किया गया है, वह वसीम का ही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।