- होम >>
दिव्यांगों के लिए रांची में खुलेगा पूर्वी भारत का पहला विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग ने तेज की तैयारी
- न्यूज़
- Thursday | 11th July, 2024
दिव्यांग विश्वविद्यालय एक ऐसा शैक्षणिक संस्थान होगा, जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए उनकी जरूरतों के हिसाब से शिक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी।
वहां उनके लिए विशेष कोर्स तथा शैक्षणिक उपकरणों का इंतजाम रहेगा।
इसके अलावा विभाग द्वारा नवोत्थान छात्रवृत्ति योजना का प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत राज्य के मेधावी अनाथ एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के पूर्ण पाठ्यक्रम शुल्क (अधिकतम 10 लाख रुपए प्रतिवर्ष तक) की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी।
इसके अलावा इन छात्रों को आवासीय एवं भोजना की व्यवस्था हेतु प्रति वर्ष 48 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। चंपई सोरेन ने बैठक में जमशेदपुर में स्थापित हो रहे रहे पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय के कार्य की प्रगति समीक्षा की।
बताया कि इस विश्वविद्यालय में इसी माह कुलपति की नियुक्ति होगी। रांची सहित छह जिलों में खुलेंगे नए इंजीनियरिंग कॉलेज बैठक में गिरिडीह, साहिबगंज, जमशेदपुर, रांची एवं गुमला में नए इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव रखा गया।
साथ ही देवघर, बरही (हजारीबाग), पतरातू (रामगढ़), बुंडू (रांची), जमशेदपुर तथा राजनगर (सरायकेला-खरसावां) में नए पालिटेक्निक कालेज खोलने की बात कही गई। गिरिडीह, साहिबगंज, देवघर, खूंटी, गुमला तथा जमशेदपुर में नए विश्वविद्यालय खोलने की योजना के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के लिए तैयार हो रहा पोर्टल झारखंड में रिसर्च के अवसरों को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत पीएचडी के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 25,000 रुपए तक फेलोशिप दी जाएगी।
इस योजना के तहत विदेश में पढ़ने वाले राज्य के छात्रों को पूरा ट्यूशन फीस एवं अन्य खर्चों का पूरा भुगतान करने का प्रावधान है। पिछले महीने कैबिनेट द्वारा इस योजना को स्वीकृति मिल चुकी है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।