- होम >>
`देश की जनता ने तीसरी बार...`, बाबूलाल मरांडी समेत तमाम BJP नेताओं ने चुनाव के परिणाम पर जताई खुशी
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
झारखंड के भाजपा प्रभारी ने क्या कहा? झारखंड भाजपा के प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनादेश फिर एक बार मोदी सरकार के लिए है।
झारखंड की जनता ने मां भारती के चरणो में फल और फूल दोनों अर्पित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकसित भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्पित है।
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बधाई देते हुए कहा कि जनता ने आइएनडीआइए गठबंधन के षड्यंत्र एवं झूठ को नकारते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का स्पष्ट जनादेश एनडीए को दिया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ने जनता का जताया आभार निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार जनता की उम्मीद और आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी।
तेजी के साथ विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दो सीट से अपनी वैचारिक यात्रा प्रारंभ करने वाली पार्टी के लिए तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भारत की सेवा का अवसर मिलना यह जनता के प्यार एवं स्नेह से ही संभव है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश के समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में भी एन डी ए की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित प्रदेश बनाएंगे। इन्होंने दी बधाई बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में भानु प्रताप शाही, आरती कुजूर,बालमुकुंद सहाय,प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, दीपक बंका,हेमंत दास, सुमन कुमार, मनोज सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार राय, सरोज सिंह,सुनीता सिंह ,नवीन जायसवाल,आरती सिंह,शशांक राज,पवन साहू,अनवर हयात,शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाह देव, अविनेश कुमार,राफिया नाज,योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक,राहुल अवस्थी,राजीव रंजन मिश्रा,शोभा यादव,वरुण साहू,सूरज चौरसिया,पंकज सिन्हा,तारिक इमरान,सीमा शर्मा,शिवकुमार शर्मा,सुधीर श्रीवास्तव,रविनाथ किशोर,किसलय तिवारी,गुरविंदर सिंह सेठी,प्रदीप सिन्हा,रमेश सिंह,प्रेम मित्तल,योगेश मल्होत्रा,संदीप वर्मा,लक्ष्मी कुमारी सीमा सिंह,मंजुलता,शकुंतला जायसवाल,बबिता हिंदू,नीलम चौधरी,मनोज दुबे,योगेंद्र लाल, नीरज पासवान,मृत्युंजय कुमार,नवीन झा,कुणाल यादव,बलबीर सिंह सलूजा,सूर्य प्रभात,सुनील साहू,अरविंद तिवारी,रितेश तिवारी, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं। ये भी पढ़ें- Jharkhand की इन लोकसभा सीटों पर वोटर्स को पसंद नहीं आए उम्मीदवार, NOTA के बटन का लिया सहारा Jharkhand Chunav Result : निशिकांत की नैया ऐसे लगी पार, आदिवासी को नहीं साध पाए अर्जुन; सीता और गीता ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।