- होम >>
नक्सलियों के लेवी के पैसों का किया निवेश, जरूरत के सामान भी पहुंचाए; झारखंड में NIA का खुलासा
- न्यूज़
- Thursday | 25th July, 2024
इस केस में एनआइए ने पूर्व में 22 आरोपितों के विरुद्ध पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था।
आरोपितों पर भारतीय दंड विधि, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम व सीएलए एक्ट लगा था। एनआइए की छानबीन में यह खुलासा हुआ था कि ये आरोपित भाकपा माओवादियों के ओवरग्राउंड वर्कर्स के रूप में काम करते थे।
इस पूरे प्रकरण में एनआइए का अनुसंधान जारी है। कुख्यात रवींद्र गंझू के दस्ते के विरुद्ध चला था ऑपरेशन डबल बुल लोहरदगा-लातेहार सीमा पर स्थित बुलबुल जंगल में ऑपरेशन डबल बुल कुख्यात नक्सली 15 लाख के इनामी माओवादियों के रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू के दस्ते के विरुद्ध चला था। पुलिस को जानकारी थी कि रवींद्र गंझू अपने सक्रिय सहयोगी बलराम उरांव, मुनेश्वर गंझू, बालक गंझू, दिनेश नगेशिया, अघनू गंझू, लाजिम अंसारी, मारकुश नगेशिया, संजय नागेशिया, शीला खेरवार, ललिता देवी व 40-50 अन्य नक्सलियों के साथ बड़ी घटना की फिराक में है। वह सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ बॉक्साइट खदान में भी हमला करने वाला है।
इसी सूचना पर यह अभियान चला, जिसमें सुरक्षा बलों को सफलता हाथ लगी थी। ये भी पढ़ें- 3 कुख्यात उग्रवादियों की गिरफ्तारी पर नक्सलियों ने बुलाया झारखंड-बिहार बंद, अलर्ट पर पुलिस; हिंसाग्रस्त इलाकों गश्ती तेज Jharkhand: टेरर फंडिंग केस में नक्सली रवींद्र गंझू से जुड़े ठिकानों पर NIA का छापा, 36 लाख नकदी और मोबाइल किए जब्त ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।