बकरीद पर रांची में कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था? ड्रोन से इन इलाकों में रखी जाएगी पैनी नजर; पूरा खाका तैयार

बकरीद को लेकर हिंदपीढ़ी में साफ-सफाई को लेकर जावेद अली उर्फ बंटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल की ओर से कहा गया कि बकरीद एक बड़ा त्योहार है, इसमें साफ-सफाई का अलग महत्व होता है।

जिसे देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर और नालियों में स्लैब लगाने का काम जल्द किया जाए।साथ ही नालियों, सड़क की साफ-सफाई बेहद जरूरी है।

वहीं गर्मी को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम से पानी की सप्लाई की जाए।उन्होंने कहा की नाला रोड़ हिंदपीढ़ी में जो नाला का कार्य किया जा रहा है जो की बहुत धीरे-धीरे हो रहा जिसमें तेजी लाने की जरूत है। वहीं इससे नाला रोड के लोगों को परेशानी हो रही है।

नगर आयुक्त ने कहा ज्ञापन पर हर संभव काम होगा।

इस मौक़े पर जावेद अली उर्फ बंटी, उमर अली, मो. महबूब हुसैन, सोहेल खान, फिरोज अंसारी, ऐनुल हक और आजाद अंसारी आदि उपस्थित थे। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।