- होम >>
मतदान से पहले पोस्टर-बैनर से पटा रांची, घर-घर भेजे जा रहे प्रत्याशियों के एजेंडे की कॉपी; 25 मई को होगी वोटिंग
- न्यूज़
- Tuesday | 21st May, 2024
शहर के हर चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर की भरमार रातू रोड, मेन रोड, हरमू, कडरू, हिंदपीढ़ी, धुर्वा समेत कई अन्य जगहों पर भाजपा व इंडी गठबंधन के साथ अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के बैनर-पोस्टर की भरमार है। यही नहीं प्रत्याशियों के द्वारा एजेंडे की काॅपी भी वोटरों को घर-घर तक पहुंचाई जा रही है।
जिसे पढ़कर मतदाता निहाल हो रहे हैं।
अब तो मतदाताओं के बीच एजेंडे की कापी में प्रकाशित विषयवस्तु पर चर्चा होने लगी है।
इसी एजेंडे की कापी से मतदाता प्रत्याशियों की स्कैनिंग करने में जुटे हैं कि किन-किन मुद्दों पर अपनी बात बन सकती है। प्रचार में कोई प्रत्याशी नहीं रहना चाहता पीछे एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी भी कम नहीं हैं वे घर-घर पोस्टर व एजेंडे की कापी बांट रहे हैं।
इस बार पहली बार है कि एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी अपने बैनर पोस्टर में अधिकांश जगहों पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई है, जिसमें अबकी बार 400 पार के नारे को भी समाहित किया है। इस कारण शहर से लेकर गांव तक के मतदाता सिर्फ नरेंद्र मोदी के नाम पर ही मतदान करने पर आमादा हैं तो दूसरी ओर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी भी किसी मोर्चे पर कमतर नहीं हैं।
मतदाताओं को आकर्षित करने का हर तरकीब अपना रहे हैं।
वे भी घर-घर जाकर एजेंडे पर न सिर्फ चर्चा कर रहे हैं बल्कि किए गए वायदे को हर हाल में पूरा करने का संकल्प ले रहे हैं। एजेडों पर असमंजस में हैं मतदाता प्रत्याशियों व पार्टियों के एजेंडों व घोषणाओं को लेकर मतदाताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनती दिख रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।