रांची के मैकलुस्कीगंज में दहशत, केबल बिछा रहे कंपनी के कंटेनर को उग्रवादियों ने फूंका; जिंदा जला एक मजदूर

इस घटना में कंटेनर के अंदर सोया संजय भूईयां नामक एक मजदूर की जलकर मौत हो गई।

मृतक मजदूर छाली दोहर थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है।

उग्रवादियों को देखते ही कंटेनर के ऊपर सो रहे कर्मचारी इधर-उधर भाग खड़े हुए। कंटेनर को जलाने के बाद उग्रवादियों ने की हवाई फायरिंग इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चार की संख्या में आए उग्रवादी अपने साथ पेट्रोल से भरा केन लेकर आए थे।

जिसे छिड़ककर आग लगाकर घटना को अंजाम दिया गया।

उग्रवादियों ने घटनास्थल पर फायरिंग भी की और फरार हो गए। घटना में एचडीडी मशीन एवं डीजी ट्रेक लोकेटर व कंटेनर जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

कंटेनर को आग लगाने के बाद उग्रवादियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलते ही मैकलुस्कीगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व सीसीएल के दमकल को बूलाकर आग बुझाया गया।समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आगजनी की घटना को किस उग्रवादी संगठन ने अंजाम दिया है। घटना के पीछे माओवादियों के होने की आशंका घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण एसपी रांची सुमित अग्रवाल,खलारी डीएसपी आरएन चौधरी, खलारी इंस्पेक्टर विजय सिंह, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी गोविंद कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया एवम उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए छापामारी किया जा रहा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।