रांची रेलवे स्‍टेशन में अफरा-तफरी, गरीब रथ के छूटने का समय होने के बाद अचानक बदला गया प्लेटफार्म; मची भगदड़

प्लेटफार्म संख्या एक पर खचाखच भरे यात्री एक साथ हड़बड़ी में प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचने के लिए जद्दोजहद करने लगे।

ऐसे में फुट ओवरब्रिज के समीप भगदड़ की स्थिति बन गई। इस अफरातफरी के बीच कई यात्रियों को दूसरे यात्रियों के सामान से चोटें आई।

एक-दूसरे कई यात्री उलझ भी पड़े।

तमाम यात्री रेलवे की व्यवस्था को कोसते हुए नजर आए। पूछताछ केंद्र पर नहीं मिल रही थी जानकारी आमतौर पर यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म से रवाना होती है।

ट्रेन रांची से चलती है तो जाहिर है कि बड़ी संख्या में लोग इसमें सवार होते हैं।

इस ट्रेन के रवाना होने का समय शाम का 4.25 बजे है।

शाम चार बजे से पहले ही यात्रियों का जमावड़ा प्लेटफार्म संख्या एक पर शुरू हो गया। यात्री निश्चिंत थे कि ट्रेन इसी प्लेटफार्म से छूटेगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।