लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड में सुस्त पड़ी JDU, पार्टी की नहीं दिख रही कोई हलचल; जानें क्या है वजह

अब विधानसभा चुनाव की बारी आई है, तो यहां के नेताओं को पार्टी के शीर्ष नेताओं के यहां आने तथा उनके कार्यक्रम तय करने का इंतजार है। पार्टी अध्यक्ष खीरू महतो ने क्या कहा राज्यसभा सदस्य सह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो का कहना है कि हाल ही में उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है।

इसमें सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया है। उनके अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और पार्टी नेता संजय झा को झारखंड जाकर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सीटें चिह्नित करने तथा झारखंड में भी तालमेल को लेकर आवश्यक पहल की जिम्मेदारी सौंपी है। 29 जून से दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में है।

उस बैठक में वे झारखंड में उनके आने पर बात करेंगे तथा उनका कार्यक्रम तय करेंगे। चुनाव की रूपरेखा होगी तैयार उनके अनुसार, दोनों नेताओं के झारखंड में आने पर चुनाव की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसके बाद नीतीश कुमार से झारखंड में उनका कार्यक्रम तय करने का अनुरोध किया जाएगा।

बताते चलें कि नीतीश कुमार का लोकसभा चुनाव से पहले रामगढ़ में कार्यक्रम तय था। दो बार कार्यक्रम टलने के बाद उनका कार्यक्रम हुआ ही नहीं।

झारखंड के पार्टी नेता उनके कार्यक्रम की लगातार मांग करते रहे हैं।

इधर, हाल में कई माह से जदयू के प्रदेश प्रभारी बिहार के मंत्री अशोक चौधरी का भी झारखंड में दौरा नहीं हुआ है। ये भी पढे़ं- Jharkhand Railway News: रेलवे में होगी 30 हजार टेक्निशियन पदों की बहाली, RRB ने आदेश किए जारी झारखंड में हम सरकार..., शिवराज और हिमंता ने विधानसभा चुनाव में किया जीत का दावा; सियासी पारा हुआ हाई ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।