- होम >>
शादी में जरूर आना... न्योता संग खास प्रत्याशी को वोट देने की भी अपील, पढ़ें आचार संहिता उल्लंघन के अजब-गजब मामले
- न्यूज़
- Friday | 17th May, 2024
नीरज अम्बष्ठ, रांची। Lok Sabha Election 2024 : इस बार के लोकसभा चुनाव में भले ही अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले कम आए हो, लेकिन जो भी मामले दर्ज किए गए हैं, वे अलग-अलग प्रकृति के हैं।
अधिक मामले प्रशासन की अनुमति के बिना बैठक या सभा आयोजित करने के आरोप में दर्ज हुए हैं।
दो ऐसे भी मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें शादी कार्ड में ही शादी में सम्मिलित होने के साथ-साथ किसी खास दल या प्रत्याशी को वोट देने की अपील भी कर दी गई।
दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शादी के न्यौते के साथ वोट देने की अपील रामगढ़ जिले के रजरप्पा में एक परिवार द्वारा शादी कार्ड में किसी व्यक्ति विशेष को वोट देने की अपील की गई।
इसे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मानते हुए इस आरोप में रजरप्पा की पानो देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी तरह, रामगढ़ में ही किसी खास दल को वोट देने की अपील शादी कार्ड में की गई।
इस मामले में भी पूरन कुशवाहा नामक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी योजनाओं के उद्घाटन करने के आरोप में कई जिला परिषद के अध्यक्ष या सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। इनके खिलाफ भी हुई कार्रवाई पलामू में पंचायत समिति सदस्य मीना कुमारी तथा मुन्ना कुमार ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 15वें वित्त आयोग से बनी सड़क का उद्घाटन कर दिया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।