- होम >>
शिबू सोरेन ने पहले इस MLA को पार्टी से निकाला, अब विधायकी छीनने के लिए उठाया बड़ा कदम; जानिए ऐसा क्यों किया
- न्यूज़
- Monday | 24th June, 2024
राजमहल सीट से लड़ा निर्दलीय चुनाव शीर्ष नेतृत्व के निर्देश को चुनौती देते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव में राजमहल संसदीय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा।
झामुमो ने उन्हें इस कृत्य के लिए निलंबित कर दिया था। अब उनके खिलाफ स्पीकर न्यायाधिकरण में दल-बदल अधिनियम के तहत सुनवाई की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।
दल-बदल की शिकायत प्रमाणित होने पर उन्हें विधानसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ सकता है। चमरा लिंडा पर अभी फैसला नहीं बिशुनपुर के झामुमो विधायक चमरा लिंडा के विरुद्ध भी कार्रवाई हो सकती है।
चमरा लिंडा ने भी आलाकमान के फैसले विरुद्ध लोहरदगा संसदीय सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ा। गठबंधन के तहत इस सीट पर झामुमो ने कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत का समर्थन किया था।
चमरा लिंडा के विरुद्ध भी संगठन ने कार्रवाई की।
उन्हें सभी पदों से मुक्त कर दिया गया।
इसकी संभावना है कि उनके विरुद्ध भी दल-बदल की शिकायत की जा सकती है। ये भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet: कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी का मंत्री बनना लगभग तय, रेस में दीपिका पांडेय सिंह का भी नाम Jharkhand Election 2024: विधानसभा चुनाव में 1 अंक में सिमट जाएगी BJP, इस कद्दावर नेता ने कर दी भविष्यवाणी ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।