`समय कम है, जनता के बीच...` विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी AJSU, पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने दिया टास्क

पार्टी की बैठक में बोले सुदेश महतो कांके रिंग रोड स्थित सुनैना बैंक्वेट हाल में हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पार्टी नेताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए समय काफी कम है।

जनता के बीच अपनी मौजूदगी को रिश्ते में बदलना है। लोकसभा चुनाव की नतीजे पर कहा कि गिरिडीह की जीत साधारण जीत नहीं है।

उन्होंने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए राज्य भर के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। हमें हर चुनौती का करना है सामना बैठक में उपस्थित पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि हर चुनौती का सामना हम सभी को मिलकर करना है। चुनाव परिणामों की समीक्षा कर कमियों को दूर करना आवश्यक है।

पार्टी के केंद्रीय महासचिव लंबोदर महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

इससे पहले चंद्रप्रकाश चौधरी का अभिनंदन किया गया। बैठक में तय हुआ कि 22 जून को आजसू पार्टी अपना स्थापना दिवस राज्यभर में बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी।

इस दिन सभी विधानसभा में विधानसभा स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस बैठक के दौरान कई कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। ये भी पढ़ें- Jharkhand News: इस शर्त को पूरा करो और झारखंड में JDU का टिकट पाओ, नीतीश कुमार की पार्टी का बड़ा एलान Jharkhand Politics: मिशन विधानसभा के लिए झारखंड BJP को मिलेगा नया कमांडर वाजपेई के ही पास रहेगा संगठन का जिम्मा ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।