- होम >>
स्वास्थ्य के मामले में झारखंड में 10 में से छह परिवारों को `आयुष` पर विश्वास, सर्वे में सामने आई जानकारी
- न्यूज़
- Monday | 17th June, 2024
नेशनल सैंपल सर्वे के 79वें राउंड के तहत कराए गए आयुष सर्वेक्षण के अनुसार, झारखंड के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में इस चिकित्सा प्रति के समान जागरुकता है।
दोनों ही क्षेत्रों में 95 प्रतिशत परिवार आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत आनेवाले आयुर्वेद, यूनानी, होम्याेपैथी, सिद्धा आदि से अवगत हैं। सरकारी आयुष औषधालयाें में चिकित्सकों की कमी राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में 94.8 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्रों में 96 प्रतिशत परिवारों के प्रति यह जागरूकता है।झारखंड में आयुष के तहत आनेवाली दवा के उपयोग की बात करें तो यहां ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में एक वर्ष के भीतर 30 से 50 प्रतिशत परिवारों ने ही इसकी दवा का उपयोग किया। इस क्षेत्र के विशेषज्ञ रहे चिकित्सक डा. रवींद्र राय का मानना है कि यहां के सरकारी आयुष औषधालयाें में चिकित्सकों की भारी कमी है।
सृजित पदों के विरुद्ध ही इसके 500 पद रिक्त हैं।
इस कारण इसकी दवा का उपयोग नहीं हो पाता।
दवा के उपयोग नहीं होने का यह कारण हो सकता है। 9,800 परिवारों के बीच कराया गया सर्वेक्षण झारखंड में यह सर्वेक्षण 9,800 परिवारों के बीच कराया गया।
इनमें 4,865 परिवार ग्रामीण तथा 4,935 परिवार शहरी क्षेत्रों के थे।
इस सर्वेक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की पारंपरिक प्रणाली के उपयोग, घरेलू उपचार, औषधीय पौधों तथा लोक चिकित्सा के बार में जागरुकता कायम करना था। इस सर्वेक्षण में एक परिवार के 15 वर्ष या इससे अधिक आयु के उस सदस्य को आयुष के बारे में जागरूक माना गया जो कभी भी आयुष चिकित्सा पद्धति का उपयोग करके उपचार लिया हो।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।