अधिकारियों ने गागलहेड़ी से घंटाघर तक किया मार्ग का निरीक्षण सहारनपुर

पुलिस अधिकारियों ने गागलहेड़ी से घंटाघर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।

जगह-जगह पैदल मार्च किया गया, घंटाघर पर अतिक्रमण हटाने एवं यातायात को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने गलत दिशा से वाहन लेकर आ रहे लोगों एवं बिना हेलमेट के चल रहे लोगों पर कार्रवाई कराई।बुधवार को एसएसपी दिनेश कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ गागलहेड़ी से सहारनपुर घंटाघर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।

उन्होंने जगह-जगह पैदल मार्च भी किया।

रात लगभग साढ़े सात बजे घंटाघर पर पहुंचकर उन्होंने यातायात व्यवस्था चेक की।

उन्होंने घंटाघर के आसपास से अतिक्रमण हटवाए जाने एवं यातायात व्यवस्था ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।

इस दौरान गलत दिशा से वाहन लेकर जा रहे एवं बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोका एवं वाहनों का चालान कराया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।