पाकिस्तान से रिहा हुए 200 मछुआरे स्पेशल ट्रेन से पहुंचे वडोदरा, स्टेशन पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत

वडोदरा, पीटीआई।

पाकिस्तान से रिहा किए गए 200 से अधिक भारतीय मछुआरे सोमवार को पंजाब से एक विशेष ट्रेन से गुजरात के वडोदरा पहुंचे हैं।

इस बात की जानकारी एक अधिकारी द्वारा दी गई है।

उन्होंने कहा कि मछुआरे जब तड़के वडोदरा रेलवे पहुंचे तो काफी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।

पाकिस्तान की ओर से किया गया था दावा पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को 2019 और 2022 के बीच अरब सागर में गुजरात तट से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) से पकड़ा था।

पाकिस्तान की ओर से इस बात का दावा किया गया था कि सभी मछुआरे पाकिस्तानी जल में प्रवेश कर गए थे।

पिछले हफ्ते, पाकिस्तान ने 200 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया, जिन्हें अमृतसर (पंजाब) में अटारी-वाघा सीमा पर संयुक्त चेक पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों को सौंप दिया गया था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।