विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले- गुंडे-गुर्गों को बढ़ावा देती थी पिछली सरकार

संक्षेप:

  • जौनपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी।
  • बोले- गुंडे-गुर्गों को बढ़ावा देती थी पिछली सरकार।
  • भ्रष्टाचारी कोई भी होगा, संपत्ति होगी कुर्क – सीएम योगी।

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से जौनपुर को 258 करोड़ रुपये की 116 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बटन दबाकर इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। करीब 25 मिनट के संबोधन में कहा कि, उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। यह प्रदेश देश में नजीर बन रहा है।

भ्रष्टाचारी कोई भी होगा, संपत्ति होगी कुर्क – सीएम योगी

पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर प्रदेश को खोखला कर दिया था। भ्रष्टाचार पिछली सरकारों की जींस का हिस्सा था। पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देती थी। अपने खानदान के लिए भ्रष्टाचार पैदा करते थे। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भ्रष्टाचारी कोई भी होगा उसकी संपत्ति कुर्क करके उसे गरीबों के उपयोग के लिए सौंपने में कोई संकोच नहीं करेंगे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


विपक्ष पर जमकर किया हमले

सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों में सूबे में विकास की योजनाएं जो भी चलाई गईं सिर्फ अपने लोगों को लाभ दिया गया। उसका लाभ आम आदमी को नहीं मिला। आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। नए भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश भी नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए आप लोगों का जो योगदान रहा उसका धन्यवाद ज्ञापित करने मैं आया हूं।

सीएम ने जौनपुर मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

सीएम ने ने कहा कि, जौनपुर दौरे पर आते ही मैंने मेडिकल कॉलेज व एसटीपी निर्माण का निरीक्षण किया। देखा कि जौनपुर आज विकास की ओर बढ़ रहा है। विकास की योजनाओं का ईमानदारी से पालन का ही परिणाम है कि आज जौनपुर के साथ ही पूरा प्रदेश विकास की एक नई कहानी लिख रहा है। कहा कि 2017 के पहले की सरकार के भ्रष्टाचार के चलते योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही थीं। वह सरकार केवल ठेकेदारों व परिवार के लोगों को लाभ देने का काम कर रही थी। जिसका परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश बिछड़ता गया।

दंगामुक्त व रोजगार देने वाला राज्य बना यूपी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त होकर रोजगार देने वाला प्रदेश बन गया है। यहां नौजवानों की प्रतिभा का ही परिणाम है कि प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पहले इसी प्रदेश के लोगों को बाहर जाने में पहचान छिपानी पड़ती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों को हर जगह सम्मान मिल रहा है। कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे में लगी है।

जौनपुर की इमरती और इत्र की सराहना

मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकार की शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य योजनाओं का बखान किया। उन्होने यहां की प्रसिद्ध इमरती और इत्र की भी सराहना की। कहा कि इसको पहचान दिलाने के लिए जल्द ही जीआई टैग दिलाने का काम होगा। गांव से लेकर शहर तक को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles