कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सरकार पर किया हमला, बोली- आंखों पर पट्टी बांधकर सरकार बनी धृतराष्ट्र

- ग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सरकार पर किया हमला।
- बोली- आंखों पर पट्टी बांधकर सरकार बनी धृतराष्ट्र।
- असहयोग आंदोलन की तर्ज पर होगी भारत जोड़ो यात्रा।
वाराणसी. वाराणसी पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत सोमवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सिगरा स्थित एक होटल में महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और मौजूदा सियासत को लेकर जमकर बरसीं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में जानकारी दी। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार आंखों पर पट्टी बांधकर धृतराष्ट्र बन गई है। 2024 का लोकसभा चुनाव जुमलों पर नहीं मुद्दों पर होगा। चुनाव में कांग्रेस ही विपक्ष की धुरी होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी से डरते नहीं हैं। हमारी गुजारिश है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेता कौन होगा इसका निर्णय कांग्रेस वालों पर छोड़ना चाहिए।
अपने मन की नहीं जन-जन की आवाज सुनने की जरुरत - सुप्रिया
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को अपने मन की नहीं जन-जन की बात सुनने की जरूरत है। कहा कि महंगाई से गरीबों का हौसला टूटा है। हर घंटे पांच दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या करते हैं। आज जनता के मन की बात सुनने की जरूरत है। युवाओं में निराशा है। क्यों भारत कुपोषण में नंबर एक है। कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हिंदुस्तान को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ है।
ये भी पढ़े : देश भर में "तिरंगा यात्रा फॉर PoK" की मुहिम... दिल्ली में एक अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मार्च
आज के वक्त में विपक्ष बनाना हुआ मुश्किल
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार लोगों से पैदा होने से मरने तक टैक्स वसूल रही है। आज अमीरों और गरीबों की बीच खाई बढ़ गई है। हर तरफ तनाव का माहौल है, जाति, भाषा धर्म के नाम पर चुनी हुई राज्य की सरकारों को गिराया जा रहा है। आज के दौर में विपक्ष बनना बहुत मुश्किल है।
असहयोग आंदोलन की तर्ज पर होगी भारत जोड़ो यात्रा
श्रीनेत ने बताया कि सात सितंबर से राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन में 3500 किमी की दूरी तय करते हुए कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान रोज 118 लोग साथ चलेंगे। भारत जोड़ो यात्रा डॉट इन पर जाकर लोग इससे जुड़ सकते हैं। आजादी के पहले असहयोग आंदोलन था, यह यात्रा उसी तरह है। अबतक 40 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। यह यात्रा 12 राज्य, दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी।
दो चरणों में होगी यात्रा
दो चरणों में होने वाली यात्रा होगी सुबह छह से 10, शाम को चार से 7 तक रोजाना 25 किमी तक चलेगी। इस दौरान जगह-जगह चौपाल, पौधरोपण किया जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।