- होम >>
Holika Dahan 2024 Muhurat: रविवार को इतने बजे जलाएं होलिका, इससे पहले है भद्रा का साया; जानिए मुहूर्त-मंत्र और पूजा विधि
- न्यूज़
- Saturday | 23rd March, 2024
, वाराणसी।
प्रेम, राग, अनुराग, हंसी, ठिठोली, चुहल और मस्ती का उत्सव, रंगों का पर्व होली सोमवार को मनाई जाएगी।
इसके पूर्व रविवार की रात 10.27 बजे के बाद होलिका दहन होगा और सुबह होते ही पूरा देश रंगों की फुहार में सराबोर हो जाएगा।
प्रकृति में बिखरे रंगों के पर्व को आत्मसात करते हुए तन-मन को रंग लेने का यह आह्लादकारी उत्सव सामाजिक समरसता सद्भाव को समर्पित होता है।
फाल्गुन पूर्णिमा की रात में होलिका दहन कर अगली सुबह चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में मनाने की परंपरा है।
इस बार फागुन शुक्ल पूर्णिमा का आरंभ 24 मार्च को सुबह 09.24 बजे हो रहा है, जो 25 मार्च की सुबह 11.31 बजे तक है।
अतः 24 मार्च की रात में ही 10.27 बजे के बाद भद्रा समाप्त होने के बाद होलिका दहन किया जाएगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।