समाज कल्याण संस्था करती है लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार

  • Aditi
  • Saturday | 20th May, 2017
  • local
संक्षेप:

  • इन सामाजिक कार्यों की प्रेरणा आपको कहां से मिली?
  • ऐसा करते हुए आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है?
  • योगी सरकार से आपकी क्या उम्मीदें हैं?

मिलिए, कानपुर में लावारिस लाशों को कफन देने वाले धनीराम पैंथर से

NYOOOZ- आप अपना और अपने संगठन के बारे में बताएं?

धनीराम पैंथर- मेरा नाम धनीराम पैंथर है। सचिव समाज कल्याण सेवा संघ, हमारी संस्था लावारिश लाशों का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करा रही है। कानपुर नगर और कानपुर देहात में लगभग साढ़े 5 हजार लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार कराया जा चुका है। हमारी संस्था अब पूरे प्रदेश में लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार कराना चाहती है।

NYOOOZ- आप समाज के लिए और क्या काम करते हैं?

धनीराम पैंथर- एक तो लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार, बेटियों की शादी, देहदान, रक्तदान और जो भी दबे-कुचले लोग हैं, जिनको सामाजिक न्याय नहीं मिलता है, प्रशासन से मिलकर उनको न्याय दिलाने का काम करते हैं।

NYOOOZ- इन सामाजिक कार्यों की प्रेरणा आपको कहां से मिली?

धनीराम पैंथर-1989 में मै सभासद बना, और ये जो लावारिश लाशें हैं, ये सब लाशें गंगा में बहा दी जाती थी। उन लाशों को कफन तक नसीब नहीं होता था। उन लाशों को गंगा में फेंक दिया जाता था। हमने ये प्रयास किया कि इंसानियत और मानवता को लेकर इनको इस काम को अंजाम दिया गया।

NYOOOZ- ऐसा करते हुए आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है?

धनीराम पैंथर- इन कामों में तो समस्याए ही समस्याएं हैं, एक तो 72 घंटे के बाद हमें लाशें मिलती हैं। लाशों की हालत औऱ दशा बड़ी दयनीय होती हैं और हर तरीके की तन, मन और धन करने के बाद ये मुहीम किसी तरह चल रही हैं।

NYOOOZ- योगी सरकार से आपकी क्या उम्मीदें हैं?

धनीराम पैंथर- हमारा योगी जी से अनुरोध है कि सबसे पहले पूरे प्रदेश में विद्युत शवदाह केंद्र बनें। पूरे प्रदेश में जो पोस्टमार्टम हाउस है, उनमें रेफ्रिजरेटर लगवाए जाय। लावारिश लाशों को ढ़ोने के लिए 2-2 एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए।

NYOOOZ के माध्यम से आप क्या अपील करना चाहते हैं?

धनीराम पैंथर- NYOOOZ के माध्यम से हम अपील करना चाहते हैं कि इस महामानव यज्ञ में चाहे पीएम मोदी हो, चाहे सीएम योगी हो। वे पूरे देश में ऐसी व्यवस्था करें। इंसान और इंसानियत तार-तार ना हो सके।

Related Articles