आगरा: रामबाग क्षेत्र के लोग 2 दिनों से झेल रहे हैं पानी की किल्लत

संक्षेप:

  • पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे ताजनगरी के लोग
  • आगरा में पानी की समस्या से लोगों का हाल बेहाल 
  • यमुना नदी पर बांध बनने की मांग कर रहे है लोग 

आगरा यमुना का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है और बिकराल समस्या आगरा के लोगो के सामने खड़ी हो रही है क्योकि पानी की समस्या से आगरा के लोगों काफी समय से परेशान है और सबसे बड़ी बात ये है की आज भी यमुना में शहर भर के नाले सीधे यमुना में गिरते है। आज यमुना नाले के रूप में तब्दील हो चुकी है अगर शहर के लोगों की पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो दिन दूर नहीं जब शहर के लोगों इस समस्या को लेकर बड़ा प्रदर्शन कर रहे होंगे। हालाकी समय समय पर आगरा की जनता पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते रहते है। अभी हल ही में रामबाग क्षेत्र के लोगों ने नेशनल हाइवे को जाम कर प्रदर्शन किया था। सहीं मायनों में पानी की समस्या ताजनगरी के लिए बहुत बड़ी और विकराल है और सरकार को जल्द इस ओर कदम उठाने की जरुरत है।

यमुना के हालात दो दशक पहले से भी अधिक बदतर हो चुके हैं। 19 साल पहले यमुना एक्शन प्लान बनाया गया था। करोड़ों रुपये यमुना की स्वच्छता के लिए खर्च कर दिए गए। इतनी बड़ी धनराशि व्यय होने के बाद भी यमुना में नाले सीधे ही गिर रहे हैं। सीवर लाइनों से फ्लो सीधे यमुना में पहुंच रहा है। एक सर्वे के अनुसार 62 नाले ऐसे हैं, जिनका गंदा पानी बिना किसी ट्रीटमेंट के यमुना में सीधे गिरकर इसे गंदे नाले की शक्ल दे रहा है। शासन, प्रशासन का मानना है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के संज्ञान में यह मामला आने के बाद इस मामले में बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। लगभग 19 साल पहले सुप्रीम कोर्ट के नर्दिेश पर यमुना एक्शन प्लान बनाया गया था। इसके तहत आबादी वाले क्षेत्रों की सीवर लाइन और नालों को टैप करके उन्हें ट्रीटमेंट प्लांटों तक पहुंचाना था। योजना थी कि गंदा पानी ट्रीटमेंट प्लांट से होकर ही यमुना में छोड़ा जाए। यमुना एक्शन प्लान के तहत ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर पंपिंग स्टेशन स्थापित किए गए थे। लेकिन यह आज तक सुचारू रूप से कार्य नहीं कर सके हैं।

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट जहां बनाए गए हैं, उनके पास से ही कच्चे नालों के जरिए सीवर और नालों के पानी को यमुना में छोड़ दिया गया है। कई सीवर ट्रीटमेंट प्लांट्स पर बिजली कनेक्शन तक नहीं हैं। इन्हें जनरेटर की मदद से चलाया जाना सर्फि कागजों पर दर्शा दिया जाता है। ऐसा करके डीजल पर खर्च दिखा दिया जाता है। नगर निगम जल निगम द्वारा बनवाए गए सीवर ट्रीटमेंट और पंपिंग प्लांट्स को लेने के लिए इसी कारण तैयार नहीं है। एक सर्वे के अनुसार 62 नाले सीधे ही यमुना में गिरकर इसके स्वरूप को बिगाड़ रहे हैं। यमुना एक्शन प्लान के तहत यमुना में अन्य तरह की अनैतिक गतिविधियां भी रोकी जानी थीं। पशुओं (भैंसों) आदि के यमुना में नहाने की परम्परा पर रोक लगनी थी। इसके लिए रिवर पुलिस का गठन किया जाना था, ताकि यमुना में धोबी घाटों और पशुओं के नहाने पर प्रभावी प्रतिबंध लग सके। लेकिन इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। नतीजा यह है कि यमुना का स्वरूप यमुना एक्शन प्लान में करोड़ों रुपया बहाने के बाद भी और बिगड़ गया है। घाटों पर भारी गंदगी का आलम रहता है। यह स्थिति कोर्ट के संज्ञान में आने से अधिकारियों के समक्ष बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी



आगरा में पानी की समस्या पर आम लोगो का कहना है की आगरा में पानी की समस्या बहुत बुरी हो चुकी है रामबाग क्षेत्र के निवासी बल किशन गुप्ता का कहना है की आगरा में पानी की समस्या बहुत पुरानी है और लम्बे समय से इस समस्या से हम लोग जूझ रहे है पर सरकार और प्रशासन के कानो पर कोई जू नहीं रेंग रही है आज यमुना की हालत बहुत ख़राब है नदी सिर्फ नाला बन का रह गई है क्युकी पानी तो नदी में है नहीं और ऊपर से शहर भर के नाले यमुना में छोड़े जाते है.. हमारी पानी की समस्या अगर जल्द दूर नहीं की गई तो जल्द ही पूरा शहर के लोगो सडकों पर उतर कर आक्रमक पर्दर्शन को मजबूर होंगे। आगरा की पानी की समस्या तभी दूर हो सकती है जब यमुना नदी पर बांध बन जाये और इसकी मांग काफी समय से चल रही है पर राजनितिक पार्टियाँ सिर्फ अस्वासन देने का कम करती है धरातल पर कुछ भी नहीं हो रह है दूसरी तरफ भूजल स्तर भी निचे गिरता जा रहा है।

वहीं आगरा में यमुना के पानी के सप्लाई करने वाले जल कल विभाग का कहना है की यमुना में पानी का स्तर कम है जो पानी हम सप्लाई करते है उस पानी को ट्रीटमेंट कर के सप्लाई करते है हमारी कोशिश रहती है की अधिक से अधिक जगहों पर पानी सप्लाई हो सके पर आगरा में पानी को रोकने के कोई इंतजाम न होने के कारन पानी बह जाता है आगरा के लोगो की मांग बांध को यमुना पर बनाने के लिए चली आ रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles