ताजमहल का दक्षिणी गेट बंद, दुकानदारों ने दिखाए काले झंडे

संक्षेप:

  • ताजमहल के अब दो गेट से होगी एंट्री
  • अलग समय पर खुलता था दक्षिणी गेट
  • पश्चिमी गेट ताज की सुरक्षा के लिए माना खतरनाक

आगरा- ताजमहल का दक्षिणी गेट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के आदेशानुसार 25 फरवरी 2018 को बंद कर दिया। इस गेट के बंद होने से नाराज दुकानदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। दुकानदारों द्वारा काले झंडे दिखाए गए। एसएसआई के इस कदम के बाद ताजमहल की सुरक्षा को दुरस्त करने का दावा किया है। लेकिन वहीं सैकड़ों परिवारों की रोजी रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है।

बता दें कि दक्षिणी गेट को ताजमहल की सुरक्षा के लिहाज से सबसे खतरनाक गेट माना जाता है, जिसके चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. भुवन विक्रम ने इस गेट को 25 फरवरी 2018 से बंद करने के आदेश दिए थे। ताजमहल के दक्षिणी गेट को बंद करने के लिए काफी समय से मंथन चल रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां पूर्व में इसे बंद करने की संस्तुति भी कर चुकी हैं। स्मारक की दक्षिणी दीवार से सटे मकानों को सुरक्षा एजेंसियां स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा मानती रही हैं। यहां बने कुछ मकान स्मारक की दक्षिणी दीवार से भी ऊंचे हैं। वैसे भी दक्षिणी गेट से ताजमहल में सबसे कम पर्यटकों की एंट्री होती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारक सूर्योदय से सूर्यास्त तक खुलते हैं। ताज के पूर्वी व पश्चिमी गेट इसी नियम के अनुसार खुलते व बंद होते हैं लेकिन दक्षिणी गेट पर यह नियम लागू नहीं होता था।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles