ताजमहल की 500 मीटर प्रतिबंधित परिधि में नहीं बनेंगे अस्थाई वाहन पास

संक्षेप:

  • नए निर्माण पर भी रोक।
  • नए स्थाई वाहन पास जारी करने पर भी अब सख्ती।
  • जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने दिए निर्देश।

आगरा- ताजमहल के 500 वर्ग मीटर की प्रतिबंधित परिधि में अब वाहनों के लिए अस्थाई पास जारी नहीं होंगे। सोमवार को थाना ताजगंज में ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था व प्रतिबंधित क्षेत्र में गतिविधियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ये निर्देश दिए हैं। अस्थाई वाहन पास व नए निर्माण पर रोक लगाने के साथ ही नए स्थाई वाहन पास जारी करने पर भी अब सख्ती बढ़ गई है।

करीब 18 महीने बाद सोमवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ताज प्रतिबंधित क्षेत्र की समीक्षा की। एसएसपी मुनिराज, एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया, एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, पुरातत्व व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

डीएम ने प्रतिबंधित क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए एसएसपी को अभियान चलाकर विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही नए निर्माणों को ध्वस्तीकरण नोटिस जारी करने के लिए पुरातत्व विभाग व एडीए को निर्देशित किया है। बार-बार अतिक्रमण व निर्माण करने वालों को पुलिस व प्रशासन जेल भेज सकता है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


348 वाहन पास होंगे दिसंबर में निरस्त
ताजमहल के आसपास प्रतिबंधित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के वाहनों के लिए आरटीओ ने 348 वाहन पास जारी किए थे। दिसंबर तक यह मान्य हैं। इसके बाद निरस्त हो जाएंगे। जनवरी में स्थाई वाहन पास डीएम की अनुमति के बाद जारी होंगे। यह नई व्यवस्था लागू होगी। पूर्व में स्थाई वाहन पास के लिए डीएम की अनुमति आवश्यक नहीं थी। जिसे अब अनिवार्य कर दिया गया है।

दो-तीन दिन के लिए नहीं बनेंगे पास
प्रतिबंधित परिधि में वीआईपी व अन्य खास लोगों के लिए दो या तीन की अवधि के लिए अस्थाई वाहन पास जारी किए जाते थे। जिन्हें अब जारी नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने पुलिस, आरटीओ व संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं।

ट्रंप के दौरे के बाद अब आई याद
जनवरी 2020 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के आगरा आगमन पर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। एक महीने तक अतिक्रमण नहीं हुए। उसके बाद अफसर लापरवाह हो गए। जिससे प्रतिबंधित क्षेत्र में ठेल, ढकेल से लेकर खोखे व अन्य अतिक्रमण हो गए। 18 महीने बाद अब दोबारा प्रतिबंधित क्षेत्र में अफसरों को कार्रवाई की याद आई है।

ताज : यलो जोन में पास वालों को ही प्रवेश
ताज के यलो जोन में पुलिस की सुरक्षा और कड़ी की जाएगी। पुरानी मंडी पर बैरियर लगाया जाएगा। यहां से पास वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई होगी। फुट पेट्रोलिंग की जाएगी। थाना ताजगंज में सोमवार को जिलाधिकारी पीएन सिंह और एसएसपी मुनिराज जी. ने ताजमहल की सुरक्षा के संबंध में बैठक की। इसमें यह बात कही गई।

बैठक में एडीए वीसी, आरटीओ, टोरंट, नगर निगम, एएसआई सहित अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में सुरक्षा कड़ी की जाएगी। पुरानी मंडी से ताजगंज थाना की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर चेकिंग होगी। बिना पास वालों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles