इस वीकेंड पर जाइए आगरा के सिकंदरा स्मारक पर देखिए मुगलों की शानो शौकत

संक्षेप:

  • 15 साल से छोटे बच्चों की एंट्री है फ्री
  • 119 एकड़ भूभाग में फैला सिकंदरा स्मारक
  • यहां पाए जाते है भूरे और काले रंग हिरन

आगरा- अगर आप आगरा में रहते हैं तो इस वीकेंड अपने परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करने की सोच रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि NYOOOZ आपको बताएगा की इस वीकेंड को आप कैसे यादगार बनाएंगे। ताज की नगरी कहा जाने वाला शहर आगरा जो एक समय में मुगलकालीन का हुआ करता था। जहां अपको मुगलकालीन समय के एक से बढकर एक स्मारक देखने को मिल जायेंगे और सबसे बड़ी बात की विश्व प्रसिद्ध ताज महल आगरा की शान है। लेकिन इस बार का वीकेंड ताजमहल में ना जाकर जाइए सिकंदरा स्मारक।

ऐतिहासिक शहर आगरा में अकबर का मकबरा है जोकि सिकंदरा के नाम से भी फेमस है। आगरा का तीसरा सबसे बड़ा पर्यटक स्थल है और यह आगरा में नेशनल हाइवे-2 पर स्थित है और हाइवे के सामने ही इस मकबरे का मुख्य गेट है। जिसके चलते ये लोगों को रास्ते से ही अपनी और आकर्षित करता है। इसकी खूबसूरती अपने आप में ही लाजवाब है।

ये भी पढ़े :


सिकंदरा क्षेत्र में स्थित ये मकबरा लगभग 119 एकड़ भूभाग में फैला हुआ है। देखने में ये चार मीनार की तरह भी दिखता है। क्योकि इसमें संगमरमर से चार मीनारें बनी हुई हैं। इस स्मारक में लाल पत्थर के एक चौड़े रास्ते से दोनों तरफ के बाग, हरी घास के मैदान और उनमे उछल कूद करते हिरनों को देखते हुए मुख्य स्मारक की ईमारत पर पहुंच जाते है। जहां बादशाह अकबर की कब्र स्थापित है। मुख्य स्मारक की ईमारत लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से निर्मित है। बागों के मध्य स्थित इस स्मारक का आकार चारों तरफ से एक समान है और चारों तरफ एक चौड़ा रास्ता चारों तरफ के दरवाजों तक जाता है। यह मकबरा एक ऊंचे चबूतरे पर बना हुआ है। अकबर का मकबरा 105 स्क्वायर मीटर के क्षेत्र पर बना हुआ है

हरे-भरे इन घास के पार्क में भूरे और काले रंग हिरनो को घूमता हुआ देख कर मन को बड़ा अच्छा लगता है। किसी भी सैलानियों को इन पार्क में घूमने और हिरनों को कुछ खिलाने की या उन्हें परेशान करने इजाजत नहीं है। स्मारक क्षेत्र में काफी संख्या में बत्तख और लंगूर भी घूमते हुये मिल जाते है। जो सैलानियों के द्वारा दिए जाने वाले खाने के लिए स्मारक के मुख्य रास्ते पर आ जाते है।

अगर किसी होटल में रुकने का मन है तो स्मारक के ठीक सामने ही होटल्स भी है। स्मारक में आगरा एंट्री टिकिट की बात की जाये तो भारत के नागरिक और सार्क (बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, मालदीव और अफगानिस्तान) और बिम्सटेक देशों (बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, थाईलैंड और म्यांमार) के पर्यटकों के लिए -10 रु प्रति व्यक्ति टिकिट है जिसमे 15 साल से छोटे बच्चे फ्री है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।