आगरा: महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता के साथ खड़े लोगों ने किया प्रदर्शन

संक्षेप:

  • महिला के पक्षधरों ने किया प्रदर्शन
  • मायके जा रही महिला के साथ दुष्कर्म
  • पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

आगरा। झरना नाले के जंगल में सोमवार शाम को पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। घर पहुंचने पर लूट की सूचना पुलिस को दी थी। मगर, थाना एत्माद्दौला पुलिस ने घटना छलेसर चौकी क्षेत्र की बताकर उन्हें वहां शिकायत करने के लिए भेज दिया।

पीड़ित दंपती डर की वजह से चौकी पर नहीं गए। 20 घंटे बाद चौकी पर पहुंचे। तब घटना की जानकारी दी। इस बार सामूहिक दुष्कर्म के बारे में बताया, लेकिन पुलिस छह घंटे तक पूछताछ की। एडीजी और एसएसपी के निर्देश आने पर मुकदमा दर्ज किया।

महिला पक्षधरों ने किया प्रदर्शन

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


बुधवार को पीड़ित पक्ष के लोग शाहदरा क्षेत्र में टीला खार पर एक एक धार्मिक स्थल पर जमा हुए। वहां से उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस में खलबली मच गई। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है। 

महिला का फोन छीन की मां से बात

बता दें कि महिला मायके जा रही थी तभी उसके पति के सामने तीन युवकों ने दुष्कर्म किया. पहले उन्होंने महिला से पति के बारे में पूछा विश्वास ना होने पर पीड़िता की मां से बात कर महिला के शादी होने का प्रमाण लिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।