सड़क पर साइकिल से निकले आगरा के एसएसपी अमित पाठक, मचा हड़कंप

संक्षेप:

  • साइकिल से गश्त पर निकले एसएसपी
  • महकमे में मचा हड़कंप
  • सख्ती और तत्काल निर्णय के लिए जाने जाते हैं अमित पाठक

आगरा: आगरा के एसएसपी अमित पाठक ने इन दिनों साइकिल से गश्त करना शुरू कर दिया है। शनिवार को उन्होंने थाना ताजगंज क्षेत्र के विक्टोरिया तिराहे समेत आस-पास के कई चौराहों की साइकिल से गश्त की। इसे देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

आगरा के एसएसपी अमित पाठक अपनी सख्ती और तत्काल निर्णय के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा चलाये गए हेलमेट अभियान की पूरे प्रदेश में प्रशंसा हो चुकी है। पूर्व में लाल बुलेट पर सवार होकर इन्होंने थानों का निरीक्षण करना शुरू किया था। लाल बुलेट पर एसएसपी के घूमने की खबर के बाद सारे शहर के पुलिसकर्मी चौकन्ने हो गए थे और ड्यूटी पर कोताही बरतने से डरने लगे थे।

कई दिनों से उनकी बुलेट सड़क पर दिखाई नहीं दी थी। आज अचानक उन्होंने साइकिल से करीब दस किमी तक गश्त लगाकर एक बार फिर महकमे की नींद उड़ा दी। यमुना किनारा रोड, विक्टोरिया पार्क तिराहा, शमशान घाट चौराहा आदि जगहों पर उन्हें लगातार पुलिस की वसूली की शिकायतें मिली थीं। इस कारण आज एसएसपी अमित पाठक हेलमेट लगाकर, हाफ पैंट और टीशर्ट में साइकिल से शहर की गश्त पर निकल गए। करीब दस किमी की गश्त के दौरान उन्होंने कई चौराहों का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


गश्त के दौरान उन्हें पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी करती मिली। विक्टोरिया पार्क के पास उन्होंने पिकअप लोडिंग गाड़ी पर लड़को को ढोते हुए देखकर पिकप रुकवा कर गाड़ी सीज करने की कार्यवाही की। डौकी थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र सिंह रोजाना आगरा आने के दौरान गांव के बच्चों को कोचिंग के लिए आगरा लाता था। एसएसपी की कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में एक बार फिर डर बैठ गया है। हालांकि उनकी साइकिल यात्रा शहर के लिए पहली नहीं है। इससे पूर्व भी वो साइकिल से वर्ल्ड इनवायरन्मेंट डे पर पर्यावरण की रक्षा का संदेश देने के लिए कई कि.मी. साइकिल रैली में साइकिल चला चुके हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles