भाजपा आरएसएस का राजनीतिक प्रकोष्ठ- अखिलेश यादव

संक्षेप:

  • अखिलेश ने भाजपा को देश-दुनिया की सबसे झूठी पार्टी बताया। 
  • कहा- डबल इंजन की सरकार के ड्राइवर भाग गए हैं।
  • युवाओं के पास न रोजगार, न नौकरी है।

आगरा- समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा आरएसएस का राजनीतिक प्रकोष्ठ है। इस पर नहीं देना है, विकास और रोजगार पर ध्यान देना है। उन्होंने भाजपा को देश-दुनिया की सबसे झूठी पार्टी बताया। 

सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद अखिलेश यादव कहा कि डबल इंजन की सरकार के ड्राइवर भाग गए हैं या फिर डबल इंजन की सरकार चलाने वाले लोगों को विकास दिखाई नहीं दे रहा है, या फिर वह चलाना नहीं चाहते हैं। भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है, डीजल-पेट्रोल सहित अन्य जरूरी सामान के दाम दोगुने हो गए हैं।

`युवाओं के पास न रोजगार, न नौकरी`
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के पास रोजगार नहीं है। नौकरी नहीं है। पुलिस और फौज में भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस का प्रकोष्ठ है, इसलिए इस पर ध्यान नहीं देना है। विकास, रोजगार और बेरोजगारी पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति बेची जा रही है। राष्ट्र सर्वोपरि है, जो लोग यह दावा करते थे दिन-रात, वो आज राष्ट्रीय संपत्तियां बेच रहे हैं। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


अखिलेश ने भाजपा को देश और दुनिया की सबसे झूठी पार्टी बताते हुए कहा कि ये जो सम्मेलन कर रहे हैं। ये सब झूठे सम्मेलन हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को कूड़े में फेंक दिया है। इसलिए चुनाव से पहले अलग-अलग मुद्दे उठा रही है। भाजपा से और उसके झूठे प्रचार से बचो। सपा मुखिया ने शिवपाल यादव के सवाल पर कहा कि उनका पूरा सम्मान होगा। सपा उनके लिए सीट छोड़ेगी।  

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles