आतंकी हमले का डर नहीं, आगरा से अमरनाथ यात्रा पर निकले 200 श्रद्धालु

संक्षेप:

  • दर्शनों के लिए निकले 200 शिवभक्त के परिजन बुरी तरह से सहम गए
  • आतंकी हमले के बाद शिवभक्तों का मानना है कि उनका जज्बा कम नहीं हुआ है
  • करीब दो सौ शिवभक्त अमरनाथ पहुंचेंगे

आगराः बीती रात अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद आगरा से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए निकले 200 शिवभक्त के परिजन बुरी तरह से सहम गए। हमले के समय अनंतनाग, बालटाल और पवित्र गुफा के पास थे आगरा के श्रद्धालू। इनके परिवारीजन भी बेचैन हो गए। सभी ने फोन से संपर्क किया। लेकिन वहीं आतंकी हमले के बाद शिवभक्तों का मानना है कि उनका जज्बा कम नहीं हुआ है। कोई भी घटना उन्हें दर्शन करने से रोक नहीं सकती। 

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद आगरा से गए यात्रियों के परिजन बेचैन नजर आए। आतंकी हमले के बीच यात्रा में फंसे अपने परिचितों के फोन कर उनका हालचाल जाना। जिनका संपर्क हो गया, उन्होंने राहत की सांस ली। कुछ लोगों का अपने परिचितों से संपर्क नहीं हो सका है, वे कुछ परेशान दिखे। अमरनाथ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी और शिवभक्त संदीप अग्रवाल ने बताया कि इस बार करीब तीन दर्जन से अधिक गाड़ियां अमरनाथ यात्रा के लिए निकली हैं। कुछ गाड़ियों में भंडारे का राशन भी है, वहां हर साल भंडारा होता है। करीब दो सौ शिवभक्त अमरनाथ पहुंचेंगे।


आपको बता दें, आगरा से अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गए अधिकांश यात्री अमरनाथ यात्रा के बीच में हैं। कुछ यात्री दर्शन कर लौट आए हैं। इस बार आतंकी हमले की चेतवानी के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके बाद भी आतंकी हमले से लोग हिल गए हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ। दर्जन भर श्रद्धालु घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। हमला तब हुआ जब अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस बालटाल से मीर बाजार की तरफ जा रही थी।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles