ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए होगी कलर स्पेक्टोग्राफी

संक्षेप:

  • डा. महेश शर्मा ने कहा कि ताज महल के संगमरमर की स्टडी होगी
  • संगमरमर की स्टडी कराकर उसके वास्तविक कलर का पता लगाया जाएगा
  • रविवार को पूरी दुनिया को ताज महल से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा

ताजमहल काफी समय से प्रदूषण की चपेट में है। जिसको लेकर कई मुद्दे उठाए गए और ताजमहल को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसके लिए कई प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी को लेकर अब डॉ महेश शर्मा आगे आए हैं। दरअसल ताज के परिवेश में पर्यावरण सुधार की बैठक में निर्णय लिया गया कि ताज महल की कलर स्पेक्टोग्राफी करवाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय संस्कृति, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि ताज महल के संगमरमर की स्टडी कराकर उसके वास्तविक कलर का पता लगाया जाएगा।

आपको बताते चलें की रविवार को पूरी दुनिया को ताज महल से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। ताज महल के पा‌र्श्व में दशहरा घाट पर `स्वच्छ पर्यावरण` कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा और यूनाइटेड नेशंस इन्वायरमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एरिक सोल्हेम शामिल होंगे। बता दें कि पांच जून को विश्वभर में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसकी थीम इस बार `बीट प्लास्टिक पोल्यूशन` रखी गई है। यूनाइटेड नेशंस इन्वायरमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) के इस कार्यक्रम का मेजबान इस बार भारत है। इसकी शुरुआत रविवार को आगरा में ताज के साये में दशहरा घाट पर हो रहे स्वच्छ पर्यावरण कार्यक्रम से हो रही है। कार्यक्रम से दुनिया को यह संदेश दिया जाना है कि भारत पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है।

रविवार शाम को यहां यमुना में सफाई कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के अलावा ताज की 500 मीटर की परिधि को पॉलीथिन फ्री जोन और 2022 तक शहर को प्लास्टिक फ्री करने की घोषणा की जाएगी। शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए एक ही बार प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक के प्रयोग को धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा। पानी की बोतल, गिलास आदि के विकल्प तैयार किए जाएंगे।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles