तीन दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंची डेनमार्क की प्रधानमंत्री, रविवार को ताजमहल और आगरा किला का करेंगी दीदार

संक्षेप:

  • सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक ताजमहल पर्यटकों के लिए रहेगा बंद।
  • ताज और किला बंद करने की सूचना जारी कर दी।
  • दोपहर के बाद आएं सैलानी।

आगरा- डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिक्सन रविवार को ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगी। उनके दौरे के कारण रविवार सुबह ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए बंद किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद ने शुक्रवार को ताज और किला बंद करने की सूचना जारी कर दी। इसके मुताबिक रविवार सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा, जबकि आगरा किला को सुबह 9.50 बजे से 11.50 बजे तक बंद रखा जाएगा। डेनमार्क की प्रधानमंत्री आज रात को विशेष विमान से सीधे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 

सलाह: दोपहर के बाद आएं सैलानी
ताजमहल पर वीक एंड पर शनिवार-रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। रविवार की छुट्टी में सुबह ताज और किला दो घंटे बंद होने की जानकारी पर टूर ऑपरेटरों ने पर्यटकों को सलाह दी है कि वह दोपहर बाद ही ताजमहल और आगरा किला देखने पहुंचें। टूरिज्म गिल्ड के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने बताया कि पर्यटक अगर सुबह आगरा आ जाते हैं तो पहले फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला और सिकंदरा स्मारक आदि देख सकते हैं। परेशानी से बचने के लिए वह पहले ही अपने टिकट बुक करा लें। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles