अपरलिप के बालों से परेशान, तो ये टिप्स दिलाएंगे कई हफ्तों तक छुटकारा

संक्षेप:

मूंछे लड़कों की शान होती है। लेकिन, वहीं लड़कियों के लिए शर्मिंदगी का कारण। लड़कियों के अपरलिप पर बाल तेजी से बढ़ते है। अपरलिप के बाल तब ज्यादा नजर आते है जब आपने लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हो। इन बालों से निजात पाने के लिए हम पार्लर के चक्कर लगाते रहते है, जिससे आपकी जेब भी ढीली हो जाती है। लेकिन हम आपको ऐसा उपाय बताएंगे, जिसे अपनाकर आप घर बैठे ही अपरलिप के बाल हटा सकेंगे और आपकी जेब से एक भी पैसा नहीं जायेगा। तो आईये जानते है ऐसे टिप्स..

हल्दी

ये भी पढ़े :


सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच हल्दी लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह से दोनों को मिक्स करें। जब इसका स्मूद पेस्ट बन जाएं तो इसे अपने अपरलिप में धीरे-धीरे रगड़े। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सुख जाएं तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। रोजाना इसे करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

चीनी

एक बाउल में 2 चम्मच चीनी, आधा नींबू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपरलिप में लगाकर धीरे-धीरे रगड़े। इसे 10-15 मिनट रगड़ लें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें। कुछ दिन रोजाना करने से आपको फर्क नजर आ जाएगा।

आलू का जूस

एक आलू लेकर छील लें और इसे उबाल लें। इसके बाद इसका आराम से जूस निकाल लें। अब इसे जूस को एक बाउल में लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इसे साफ अंगूली से अपरलिप में लगाएं। कम से कम 15 मिनट लगा रहने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। बेस्ट रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।

दही

सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच दही लें और उसमें 1 चम्मच बेसन और आधा चम्मच हल्दी डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें। इसे अपने अपरलिप में धीरे से लगाकर रगड़े औप 30 मिनट के लिए छोड़ दें। सुख जाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। रोजाना इस्तेमाल करने से आपको फर्क नजर आ जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।