यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मध्यप्रदेश पुलिस के चार सिपाहियों सहित पांच की मौत, तीन घायल

संक्षेप:

  • शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा।
  • हादसे में मध्य प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत।
  • दबिश में जा रही थी पुलिस।

आगरा- मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा घटित हो गया। इस हादसे में मध्य प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई।

दबिश में जा रही थी पुलिस
इसमें सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई, जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना भूडेरा की पुलिस टीम अगवा की गई युवती को बरामद करने के किए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश में जा रही थी।

सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए
सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे से एक्सप्रेसवे की एक लाइन बंद हो गई। हादसा आगरा से नोएडा जाते हुए मार्ग पर हुआ।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


हादसे के बाद लग गई वाहनों की कतार
शुक्रवार सुबह हुए हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन वाहनों की कतार से जाम हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटाया और रास्ते को सुचारू कराया। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा देखकर सभी लोग सन्न रह गए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles