लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ. मोटसोआहे ने पत्नी के साथ किया ताज का दीदार

संक्षेप:

  • लेसोथो के प्रधानमंत्री पहुंचे आगरा
  • ताजमहल का किया दीदार
  • पत्नी भी थी साथ

आगरा: ताजमहल को देखने के लिए दुनिया भर से बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचती है. बुधवार को लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ. मोटसोआहे अपनी पत्नी के साथ सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए आगरा पहुंचे।

लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ. मोटसोआहे ने अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। मोहब्बत की अद्भुत निशानी को देखकर वे भी अपने आप को वाह ताज कहने से रोक नहीं सके।

लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ. मोटसोआहे अपनी पत्नी के साथ करीब 1 घंटा ताजमहल में रहे। अपने इन यादगार पलों को भी उन्होंने अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने ताजमहल के भ्रमण को लेकर अपने अनुभव भी विजिटर बुक में सांझा किए। इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ एम थॉमस ने पत्नी के साथ बुधवार को सुबह दिल्ली से आगरा पहुंचे। वे 11.50 पर ताज महल पहुंचे। उन्हें ताज महल की बारीकियों को बताने के लिए ताज महल का स्टॉफ और गाइड मौजूद रहे। उन्होंने सगमरमर से जुड़ी विशेषताओं को बताया। जाली का मेहराब, महीन नक्काशी, जड़ाऊ पच्चीकारी समेत सभी नक्काशी के बारे में बताया। 

प्रधानमंत्री थॉमस समेत पत्नी ने बड़ी उत्सुकता से विशेषाओं के बारे जाना। वे ताजमहल में डेढ़ घंटे तक रुके। इस बीच डायना बेंच में बैठकर फोटो भी खिंचवाईं। कुछ लोगों ने भी अपनी यादों को सहजने के लिए प्रधानमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने का आग्रह किया, जिसे लेसोथो के पीएम ने विनम्रता से स्वीकार किया।

उन्हें ताज महल की खूबसूरती बहुत भायी। डॉ एम थॉमस ने ताज महल के बारे में कहा कि `ताज उम्मीद से ज्यादा खूबसूरत है। ये दुनिया को मुहब्बत का संदेश दे रहा है`। उन्होंने ताज महल की सुंदरता के बारे विजिटर बुक में भी लिखा। इसके बाद वे पत्नी के साथ आगरा किला देखने के लिए रवाना हो गए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles