इंटरव्यूः समस्याओं से छुटकारा दिलाना शहर प्रतिनिधि और सरकार की जिम्मेदारी है- वासुदेव चावला

संक्षेप:

  • NYOOOZ ने शहर की लोकल समस्याओं पर की वासुदेव से बातचीत
  • बेंक ऑफ़ इण्डिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे वासुदेव चावला
  • शहर की कई समस्याओं के बारे में NYOOOZ को बताया 

आगरा शहर में लोकल समस्याओं की बात की जाए तो काफी हैं और जिससे शहर के लोगों को रूबरू होना पड़ता है। लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। NYOOOZ ने इन्हीं सब समस्याओं को लेकर बात की शहर के ही एक सीनियर सिटिजन से जो आगरा की समस्याओं से बखूबी परिचित हैं। हमने बात की वासुदेव चावला से जो पेशे से बैंक में कार्यरत थे। जोकि कुछ वर्ष पहले ही रिटायर हुए हैं। वासुदेव चावला की उम्र 63 साल है और वो बेंक ऑफ़ इण्डिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। इन्होंने अपने जीवन के बहुत साल आगरा शहर में बिताया हैं।

वासुदेव का कहना है की शहर की बड़ी समस्या बेरोजगारी है शहर में जॉब के अवसर ज्यादा नहीं हैं तो जो छात्र ऐजुकेशन कम्पलीट कर आगरा शहर में जॉब करना चाहें तो शहर में स्कोप नहीं होने की मज़बूरी में शहर छोड़कर अन्य हाई-टेक सिटी की ओर छात्र चले जाते हैं।

इसके अलावा वासुदेव ने बताया की शहर की एक समस्या शहर की सबसे बड़ी पानी है पूरा शहर पानी को तरसता है यमुना नहीं होने के बावजूद शहर में पानी की किल्लत है क्योंकी यमुना खुद पानी के लिए प्यासी है तो शहर की क्या स्थिति होगी ये तो समझा जा ही सकता है और दिनो दिन ये पानी की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है इस ओर धयान देना बहुत जरुरी है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


 वासुदेव ने NYOOOZ को आगे बताया की शहर की एक समस्या और है, और वो है जाम की। आगरा शहर की बात की जाए तो शहर के सबसे अधिक चलने वाले मार्किट अधिकतर तंग गलियों में है जहाँ की सड़कें एक सिमित दायरे में हैं और फिर उन सड़कों पर चलने वाले वाहनों से जाम की समस्या हमेशा रही है जिसकी वजह से 15-15 मिनिट के रास्ते पार करने में घंटो-घंटो का समय लग जाता है।

 वासुदेव चावला का मानना है कि इन समस्याओं से छुटकारा दिलाना शहर प्रतिनिधि और सरकार की जिम्मेदारी है और उनको जनता की समस्याओं को समाधान करना चाहिए सरकार जो विकास के लिए आदेश पारित करती है उसके लिए समीक्षा टीम बनानी चाहिए अधिकारी को दिए हुए काम को समय से करने के आदेश होने चाहिए और समय पर न होने पर उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को विकास के प्लान लाने के बाद उनको देखना भी चाहिए इस तरह हो सकता है कि विकास कार्यों पर अमल हो सकें। नहीं तो बस कागजी कार्रवाई से अधिक होगी और धरातल पर काम कम होंगे।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles