आगरा में वापसी की तैयारी कर रहे राज बब्बर

संक्षेप:

  • आगरा से वापसी की तैयारी में राज बब्बर
  • 2019 में सीकरी से चुनाव लड़ सकते हैं राजब्बर
  • पहले भी दो बार रह चुके सीकरी से सांसद  

आगराः राज बब्बर के उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि वह 2019 में लोकसभा का चुनाव सीकरी से लड़ सकते हैं। बता दें कि राज बब्बर एक मात्र ऐसे नेता रहे, जिन्होंने 1999 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अभेद्य दुर्ग कहे जाने वाली आगरा सीट पर जीत हासिल की थी। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर सीकरी से चुनाव जीते थे।

उन्होंने यहां से बीजेपी के भगवान शंकर को हराया था। इसके बाद 2004 में फिर से जब चुनाव की बारी आई, तो भाजपा ने मजबूत प्रत्याशी के रूप में मुरारी लाल फतेहपुरिया को चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन राज बब्बर के सामने वह भी नहीं टिक सके। इस प्रकार 2 बार राज बब्बर ने आगरा की जनता के दिलों पर राज किया।

वहीं तीसरी बार फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से राज बब्बर चुनाव मैदान में आए लेकिन मिनी जाट लैंड कहे जाने वाले फतेहपुर सीकरी में बसपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय ने उन्हें चुनाव में हरा दिया। 2014 में उन्होंने गाजियाबाद से चुनाव लड़ा, लेकिन यहां भाजपा के कर्नल वी.के. सिंह से उन्हें भारी मतों से हार मिली।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार राज बब्बर फिर से आगरा में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ सकते हैं और यही वजह माना जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उन्हें हाल ही में फतेहपुर सीकरी से पी.सी.सी. भी चुना गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles