भाजपा को छोड़कर बाकी राजनीतिक दल हैं परिवारवादी- केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक

संक्षेप:

  • बुधवार को कमल शक्ति संवाद और प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन।
  • बतौर अतिथि शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद का लगाया आरोप।
  • कहा- कि भाजपा को छोड़कर बाकी राजनीतिक दल परिवारवादी।

आगरा- आगरा में भाजपा की ओर से बुधवार को कमल शक्ति संवाद और प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बतौर अतिथि शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर बाकी राजनीतिक दल परिवारवादी हैं। 

प्रतिमा भौमिक ने कहा कि मैं अपने देश से प्रेम करती हूं, इसलिए भाजपा में हूं। सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां महिलाएं सहज महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक सामान्य किसान परिवार और त्रिपुरा जैसे छोटे से राज्य से हूं। कांग्रेस पार्टी में होती तो शायद मंडलाध्यक्ष भी नहीं बन पाती। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 100 वर्ष पुरानी कांग्रेस अपनी इज्जत बचाने के लिए महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण का लालच देकर पार्टी में आने के लिए आमंत्रित कर रही है। यह आश्वासन 30 वर्ष पहले क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पंचायती चुनाव में 46-56 प्रतिशत महिलाओं को भाजपा में चेयरमैन बनाया गया। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


`आज 11 महिलाएं हैं मंत्री`
उन्होंने निर्मला सीतारमण का उदाहरण देते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व एक महिला ने किया। आज 11 मंत्री महिलाएं हैं, पिछले सात वर्ष में सबसे अधिक गर्वनर हुईं हैं। तीन चीफ जस्टिस महिलाएं हैं। क्योंकि केंद्र में भाजपा है। महिला की समस्याओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भाजपा में योजनाएं बन रही हैं।  

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के समय में 100 रुपये के 15 रुपये जनता तक पहुंचे थे। भाजपा काल में पूरे 100 रुपये एकाउंट में पहुंचते हैं। यही परिवर्तन है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं एक परिवार, संस्कार और संस्कृति है। वैदिक काल में महिलाओं का बहुत सम्मान था। 

मध्यकाल में स्त्रियों के सम्मान पर कुठाराघात हुआ। विदेशी शक्तियां जब देश को तोड़ नहीं पाईं तो यहां की शिक्षा (नालंदा विश्वविद्यालय) को नष्ट किया। हमें जातियों में बांट दिया। आज मोदी ने केन्द्र में और योगी ने प्रदेश में महिलाओं को केन्द्र मानकर योजनाएं बनाईं। अब बारी हम महिलाओं की है। 

ये महिलाएं रहीं मौजूद 
इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता, जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, अपूर्वा सिंह जादौन, रेखा नागपाल, बबिता गोयल, निधि पाठक,  मंजू कुशवाहा, वंदना सिंह, कविता मोहन अग्रवाल,निर्मला जैन, भावना तेलंग, दीक्षा चौहान, रेखा शर्मा, अलका महानगर,किरण तनेजा, साक्षी चौहान, अनामिका मिश्रा, रेनू यादव, रेनू सागर, एकता जैन आदि उपस्थित थीं। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य आगरा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles