उत्तराखंड में आसमानी आफत से दहशत में लोग

संक्षेप:

  • उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश़
  • जन जीवन अस्त-व्यस्त
  • प्रशासन अलर्ट पर

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। यही नहीं भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ना जारी है। बीते दिन के रेड अलर्ट के बाद ऐसी मूसलाधार बारिश हुई कि लोग दहशत में हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे यानी आज तक (23 जुलाई) को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आसमानी आफत और दोबारा बारिश की आशंका के बाद प्रशासन अलर्ट पर है।

खराब मौसम के कारण मानसरोवर यात्रा और चारधाम यात्रा सभी प्रभावित हो गई हैं। जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर रोका गया है। जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ में लगातार पहाड़ों से बोल्डर गिर रहा है। इस वजह से एनएच पूरी तरह से बाधित हो गया है। नदियों के किनारे रह रहे लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है। कई जगहों पर नदी किनारे की बस्तियों को खाली करवा दिया गया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


भूस्खलन की घटनाओं के बाद मलबा आने से प्रदेश में लगभग 75 सड़कों पर आवागमन ठप है। कुमाऊं में काली नदी खतरे के निशान के करीब है तो सरयू, गोरी, अलकनंदा, गंगा, भागीरथी, पिंडर और नंदाकिनी उफान पर हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आपको ता दें कि मौसम की मार की वजह से अबतक करीब 25 से 30 मासूम अपनी जान गवा चुके हैं। नदियों का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा और भूस्खलन का दौर जारी रहा तो प्रदेश में जनहानि की घटना और भी बढ़ सकती है। इसलिए प्रशासन ने नदी किनारे बसे सभी लोगों को सुरक्षित स्थान में जाने के लिए कहा गया है।

गौर हो कि बीती रविवार को भी पिथौरागढ़ में बादल फटने से काफी तबाही मची है। इससे पहले भी पिथौरागढ़, चमोली, यमुनोत्री में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles