गाजियाबादः सरकारी स्कूल के टाइम टेबल को लेकर महानिदेशक का ऐलान

संक्षेप:

  • सरकारी स्कूल की ढीली व्यवस्था
  • शिक्षकों का टाइम पर आना अनिवार्य
  • सर्दियों और गर्मियों के लिए तय किया टाइम टेबल   

गाजियाबादः सरकारी स्कूलों के समय को लेकर भी योगी सरकार ने रविवार को नया रूख अख्तियार कर लिया है। महानिदेशक शिक्षा आलोक शेखर तिवारी ने स्कूलों का टाइम टेबल तय कर दिया। शिक्षकों को गर्मियों में ठीक 7.45 बजे से पहले-पहले स्कूल पहुंचना अनिवार्य होगा। ठीक पौने आठ बजे से प्रार्थना शुरू हो जाएगी। जबकि सर्दियों में सवा नौ बजे प्रार्थना शुरू होगी।

गौलतलब है कि गर्मी के मौसम में स्कूलों में हर दिन 275 मिनट की पढ़ाई जरूरी है जबकि सर्दियों में 320 मिनट की। महानिदेशक ने कहा कि स्कूल के समय और टाइम टेबल पर शिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव मांगा गया था। जिसके चलते नया समय मुकर्रर किया गया है।

गर्मियों में ऐसा रहेगा टाइम टेबल

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


प्रार्थना सुबह पौने सात बजे से आठ बजे तक होगी।

पहला पीरिएड 8 से 8.35 बजे,

दूसरा पीरिएड 8.35 से 9.10 बजे

तीसरा पीरिएड 9.10 से 9.45

चौथा पीरिएड 9.45 से 10.20 तक चलेगा।

इसके बाद 10.20 से 10.45 तक इंटरवेल रहेगा

पांचवा पीरिएड 10.45 से 11.20

छठा 11.20 से 11.55,

सातवां 11.55 से 12.30

आठवां पीरिएड 12.30 से एक बजे चलेगा

सर्दियों में ऐसा रहेगा टाइम टेबल

प्रार्थना सुबह सवा नौ बजे से 9.30 बजे तक

पहला पीरिएड 9.30 से 10.15

 दूसरा पीरिएड 10.15 से 10.55

तीसरा पीरिएड 10.55 से 11.35 से

चौथा पीरिएड 11.35 से 12.15 तक चलेगा

इसके बाद 12.15 से 12.45 बजे का वक्त इंटरवेल का रहेगा

पांचवा पीरिएड 12.45 से 1.30 तक,

छठा पीरिएड 1.30 से 2.10 तक

सातवां पीरिएड 2.10 से 2.50

आठवां पीरिएड 2.50 से 3.30 बजे तक

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles