स्टूडेंट ऑफ द ईयर-5 होगी तैमूर की पहली फिल्म!

संक्षेप:

  • `आज स्टूडेंट ऑफ द ईयर 5 का ऑडिशन देगा`
  • करण जौहर ही लॉन्च करेंगे तैमूर को
  • स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की तैयारी में जुटे करण

मम्मी करीना के साथ तैमूर अली खान का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे करीना ने कुछ ऐसा कह दिया आपको सुनकर यकीन नहीं होगा। स्टार किड्स का बॉलीवुड में कदम रखना बहुत ही आम बात है और अब शायद बॉलीवुड के सबसे चहीते स्टार किड तैमूर अली ख़ान भी अपना डेब्यू करने वाले हैं। जी हां, यह ख़ुद करीना ने स्वीकार है, वो तो तैमूर को ऑडिशन के लिए भी ले आई हैं। करीना कह रही हैं- `मैं तैमूर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 5 के ऑडिशन के लेकर आई हूं. और वो आज स्टूडेंट ऑफ द ईयर 5 का ऑडिशन देगा।

इसका मतलब मम्मी करीना ने सोच लिया है कि तैमूर बड़े होकर बॉलीवुड में एंट्री करें और उन्हें करण जौहर ही लॉन्च करें। स्टार किड्स के गॉड फादर कहे जाने वाले करण जौहर फिल्हाल तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर टाइगर श्रॉफ का नाम सामने आ रहा है।

वापिस लौटते हैं क्यूट तैमूर पर जो फिल्हाल प्ले स्कूल में है और सैफ और करीना के साथ अक्सर आउटिंग्स पर नजर आते हैं. तैमूर के जारी इस वीडियो में उन्हें करीना के साथ एक शूट पर साथ जाते हुए देखा जा सकता है। करीना किसी कर्मिशि‍यल एड के शूट के लिए मुंबई के एक स्टूडियो में तैमूर के साथ पहुंची थी।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles