टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया आज पहुंचेंगी अपने घर, स्वागत के लिए हुई ये तैयारियां

संक्षेप:

  • वंदना कटारिया आज पहुंचेंगी अपने घर
  • स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा भव्य स्वागत समारोह 
  • स्वागत में गांव में हुई सफाई, लाइट भी लगी 

हरिद्वार। बुधवार को खेल प्रेमी, ग्रामीणों और हैट्रिक गर्ल वंदना प्रशंसकों का यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। रोशनबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। तब से वंदना कटारिया के हरिद्वार स्थित अपने गांव में पहुंचने का इंतजार हो रहा है। गांव पहुंचने से पहले स्पोर्ट्स स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत समारोह किया जाएगा। 

सम्मान में कार्यक्रम होगा आयोजित

वहीं बुधवार को दोपहर दो बजे वंदना कटारिया देहरादून स्थ्ति ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। यहां उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से 11 लाख की धनराशि का चेक भी सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़े : मुजफ्फरनगर: 26 फरवरी से होगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन


वंदना कटारिया बुधवार को सुबह दिल्ली से हवाई मार्ग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। जहां उनका स्वागत करने के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवा के साथ ही परिवार के लोग भी जाएंगे। 

गांव में हुई सफाई, लाइट भी लगी 

वंदना कटारिया के स्वागत के लिए गांव में साफ-सफाई की गई। निवर्तमान ग्राम प्रधान कविता पाल व उनके पति मुकेश पाल और ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग चौहान ने बताया कि पूरे गांव में साफ-सफाई करा दी गई है। उन्होंने बताया कि वंदना के मोहल्ले में 15 एलईडी लाइटें भी लगवा दी गई हैं। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Haridwar की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles