टिकट के लिए इंटरव्यू से गुजर रहे कांग्रेसी, स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष पेश हुए 31 दावेदार

संक्षेप:

  • विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी।
  • चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के हुए इंटरव्यू।
  • झांसी जिले की चार सीटों के लिए 31 दावेदार।

झाँसी- विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के बुधवार को इंटरव्यू हुए। इसके बाद अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है। झांसी जिले की चार सीटों के लिए 31, ललितपुर जिले की दो सीटों के लिए 19, जालौन की तीन सीटों के लिए 32, हमीरपुर की दो सीटों के लिए 11 और महोबा जिले की दो सीटों के लिए 16 दावेदारों ने इंटरव्यू दिए।

सर्किट हाउस में प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य और महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ और प्रदीप नरवाल ने दावेदारों के इंटरव्यू लिए। झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर और महोबा से आए दावेदारों से उनकी विधानसभा क्षेत्र में कितनी ग्राम पंचायतें हैं, क्षेत्र में मुस्लिम वोटर कितने हैं, जीत का आधार क्या है, समाजसेवा के क्षेत्र में क्या योगदान है, जैसे सवाल पूछे गए। इंटरव्यू पांच से दस मिनट का था।

सबसे पहले झांसी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए इंटरव्यू हुए। झांसी सदर सीट के लिए डा. विजय भारद्वाज, डा सुधांशु त्रिपाठी, नावेद खान, शफीक अहमद मुन्ना, अरविंद कुमार वशिष्ठ, राहुल रिछारिया, प्रभा पाल और मनोरमा शर्मा के साक्षात्कार हुए। मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से हरवंश लाल, पुष्पा वर्मा, भानु प्रताप सिंह, श्रीपाल, भगवान दास कोरी, मीना कुमारी, देशराज राझेरा, मुन्नी देवी अहिरवार और रोहनी वर्मा शामिल हैं। बबीना विधानसभा क्षेत्र के लिए मोहम्मद हजरत खान, बलवान सिंह यादव, चंद्रशेखर तिवारी, ललित कुमार, प्रेमनारायण द्विवेदी और कृष्णा सिंह शामिल हैं। गरौठा विधानसभा क्षेत्र से सोनल सिंह पटेल, अभिषेक प्रताप सिंह, संजीव निरंजन, प्रमोद कुमार, कर्ण सिंह यादव, कृष्ण प्रकाश श्रीवास्तव और प्रिंस कटियार शामिल हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


झांसी से सभी नए चेहरे
झांसी विधानसभा सीट से आठ दावेदारों के इंटरव्यू हुए। इसमें से सभी लोगों ने पार्टी से पहली बार चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की है। मऊरानीपुर से दावेदारी करने वालों में हरवंश लाल इससे पहले बबीना विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमा चुके हैं। अब उन्होंने मऊरानीपुर से दावेदारी की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवानदास कोरी ने मऊरानीपुर से विधायक का चुनाव लड़ने की दावेदारी की है। बबीना से दावेदारी करने वाले चंद्रशेखर तिवारी भी पार्टी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

ललितपुर में जिलाध्यक्ष ने की दावेदारी
ललितपुर में विधायक का चुनाव लड़ने के लिए इंटरव्यू देने वालों में जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, डा सुनील जैन खजुरिया, पुनीत कुमार देवलिया, प्रदीप रिछारिया, रामअवतार सिंह लोधी, रामनरेश दुबे, नेहा तिवारी, अरविंद कुशवाहा, अंकित यादव और डा. राजाराम कुशवाहा शामिल हैं। इसी तरह महरौनी विधानसभा क्षेत्र से धनीराम अहिरवार, राकेश रजक, वीरेंद्र कुमार रजक, बहादुर अहिरवार, महेंद्र कुमार, रामचरन भंडारी, ब्रजेश कुमार रजक, संघमित्रा ह्देश, भरत रानी और सुनील कुमार अहिरवार शामिल रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles