विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा में शामिल हुए दूसरे दलों के नेता

संक्षेप:

  • सपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर कई नेताओं ने थामा भाजपा का हाथ।
  • महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में दूसरे दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
  • पूर्व लोकसभा प्रभारी भूपेंद्र सिंह परमार, सपा नेता और प्रधान मुड़ई आशीष यादव हुए शामिल।

झाँसी- सपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर कई नेताओं ने भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली।शुक्रवार को कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में दूसरे दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीति और विचारधारा को देखते हुए कई दलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता हासिल की है। भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक प्रतिनिधि बबीना रमेश राजपूत, पूर्व लोकसभा प्रभारी भूपेंद्र सिंह परमार, सपा नेता और प्रधान मुड़ई आशीष यादव, उमा यादव बाबरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवान सिंह अहिरवार, कांग्रेस के अनिल शर्मा, गौरीशंकर अहिरवार हैं। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने सभी का स्वागत किया। संचालन शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles