भारतीय रेलवे में नौकरी करने वाले 17161 कर्मचारी गायब!

संक्षेप:

एक तरफ देश भर में रेलवे की नौकरी पाने के लिए युवा दिन-रात मेहनत करते पढ़ाई कर रहे हैं तो वहीं रेलवे में नौकरी करने वाले 17161 कर्मचारी अपने कार्य स्थल से बिना बताए गायब चल रहे हैं। जिसके बाद इन सभी पर सेवा बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है।

एक तरफ देश भर में रेलवे की नौकरी पाने के लिए युवा दिन-रात मेहनत करते पढ़ाई कर रहे हैं तो वहीं रेलवे में नौकरी करने वाले 17161 कर्मचारी अपने कार्य स्थल से बिना बताए गायब चल रहे हैं। जिसके बाद इन सभी पर सेवा बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है।

इनमें झांसी रेल मंडल के 304 कर्मचारी भी शामिल हैं। ये सभी अलग- अलग स्टेशनों पर तैनात हैं। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए सभी महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि सभी को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

रेलवे के 16 जोन में 67 मंडल हैं। इन सभी मंडलों में 11 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों में 17161 बिना बताए नौकरी से अनुपस्थित चल रहे हैं। इससे संबंधित कार्य स्थल का काम प्रभावित हो रहा है। इनमें कई कर्मचारी दूसरी जगह बिना बताए नौकरी करने लगे हैं या दूसरे कारणों से नौकरी को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। इनमें रेलवे व्हील फैक्टरी, रेल कोच फैक्टरी, इंट्रीगल कोच फैक्टरी के भी 64 कर्मचारी शामिल हैं।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


12 दिसंबर को  रेलवे कर्मचारियों के काम की जानकारी के लिए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की मुख्य अधिशासी अधिकारियों व महाप्रबंधकों के साथ हुई बैठक में यह बात सामने आई। बताया गया कि उक्त कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने से उनका दिसंबर माह में सकल वेतन शून्य बना। ये कर्मचारी बिना सूचना के गायब चल रहे हैं।

इस पर अध्यक्ष ने महाप्रंबधकों को सत्यापन कर उक्त कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। ऐसी स्थिति में कर्मचारी को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इनमें झांसी रेल मंडल के 304 कर्मचारी भी शामिल हैं, जो बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं। यह जानकारी मुख्यालय को दे दी गई है।

झांसी रेल मंडल के 158 स्टेशनों पर 17 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें मंडल रेल प्रबंधक व चिकित्सालय के कर्मचारी भी शामिल हैं। साथ ही, वैगन मरम्मत कारखाने में 4500 व कोच मरम्मत कारखाने में 500 कर्मचारी तैनात हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles