साल भर के अहमद के लिए भगवान बने अभिनेता सोनू सूद, दिल का ऑपरेशन करवाकर देंगे नई जिंदगी

संक्षेप:

  • सोनू सूद फिर बने एक मासूम के लिए मसीहा
  • एक साल के अहमद का कराएंगे हार्ट ऑपरेशन
  • मासूम अहमद के दिल में है छेद 

झांसी- बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल से ही कई लोगों के लिए मसीहा बने है। कई लोगों को उन्होंने लॉकडाउन में सकुशल उनके घर भेजा तो कई हजार लोगों को लॉकडाउन जैसे समय में भरपेट भोजन दिया। लॉकडाउन के बाद भी सोनू ने कई ऐसे अप्रवासी लोगों को रोजगार दिया जिनका रोजगार लॉकडाउन की वजह से छीन गया था।

हाल हीं में अभिनेता सोनू सूद फिर से चर्चा में आए है। दरअसल झांसी के रहने वाले एक साल के अहमद के लिए सोनू सूद भगवान बनकर सामने आए है। एक साल के बच्चे अहमद के दिल में छेद है और आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के चलते अहमद के परिवार वाले उसका इलाज नही करा पा रहे थे। जैसे ही इस बच्चे के बारे में अभिनेता सोनू सूद को पता चला उन्होंने अहमद को तुरंत मुबंई आने को कह दिया। चार अप्रैल को अभिनेता सोनू सूद की मदद से मासूस अहमद का इलाज करना शुरू कर दिया जाएगा।

मासूम अहमद का परिवार झांसी के नंदनपुरा के निवासी है। अहमद के पिता नसीम मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं। कुछ समय पहले ही नसीम को अपने बेटे अहमद के दिल में छेद होने की बात पता चली। डॉक्टर ने नसीम को तुरंत अहमद के दिल का ऑपरेशन कराने की सलाह दी, पर आर्थिक रुप से कमजोर होने की वजह से नसीम ने अपनी असमर्थता जाहिर कर दी। इसी बीच `उम्मीद रोशनी की` संस्था को इसकी जानकारी हुई। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


संस्था की सदस्य एवं शिक्षिका सुष्मिता गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद से संपर्क साधा। अभिनेता ने बच्चे की बीमारी से जुड़े कागजात मंगवाए। अब सूद ने बच्चे को इलाज के लिए मुंबई बुला लिया है। 

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि सोनू सूद ने संस्था के जरिए जानकारी मिलने पर इससे पहले भी एक साल के लकी का हार्ट का ऑपरेशन कराया था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles