सपा में झांसी की चार विधानसभा सीटों पर टिकट के लिए 24 की दावेदारी

संक्षेप:

  • यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई।
  • समाजवादी पार्टी की बढ़ी मुश्किलें।
  • टिकट को लेकर दावेदारों के बीच लगी होड़।

झाँसी- अगले साल होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी में भी टिकट को लेकर दावेदारों के बीच होड़ शुरू हो गई है। जिले के चार विधानसभा सीटों पर 24 नेताओं ने दावेदारी ठोंकी है। सबसे ज्यादा मारामारी बबीना विधानसभा सीट पर है। यहां से नौ दावेदार मैदान में हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की चार सीटों में से तीन पर भाजपा और सपा के बीच आमने-सामने की लड़ाई हुई थी। गरौठा, बबीना व मऊरानीपुर विधानसभा में सपा दूसरे स्थान पर रही थी। जबकि, झांसी सदर सीट गठबंधन में कांग्रेस के खाते में गई थी। यहां से सपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन किया था, जो तीसरे स्थान पर रहा था। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा में तेजी से तैयारियां शुरू कर दी गईं गई हैं। टिकट के दावेदारों से आवेदन ले लिए गए हैं। झांसी सदर सीट से सात, मऊरानीपुर से पांच और गरौठा से तीन ने दावेदारी की है। टिकट के लिए सबसे ज्यादा दावेदारी बबीना सीट पर है। दावेदारी की लंबी सूची तैयार हो जाने के बाद अब सपा की तरफ से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पहले सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे एजेंसी टिकट मांगने वाले सभी दावेदारों की गोपनीय ढंग से जनता के बीच जाकर जमीनी हकीकत परख रही है। इसके बाद हर विधानसभा से तीन-तीन दावेदारों का पैनल तैयार किया जाएगा। इनमें से किसी एक के टिकट पर पार्टी का प्रदेशीय नेतृत्व मुहर लगाएगा।

बबीना में पिता-पुत्रों ने किया दावा
झांसी। बबीना विधानसभा से सपा के टिकट के लिए पिता-पुत्रों ने भी दावेदारी की है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और उनके पुत्र ने टिकट मांगा है। इसके अलावा एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके पुत्र ने भी दावेदारी की है। वहीं, एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने गरौठा के अलावा बबीना विधानसभा से भी दावेदारी की है। टिकट फाइनल होने से पहले ही बबीना विधानसभा में दो दावेदारों ने सपा के रंग में अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है। दोनों ही दावेदार बड़े पैमाने पर क्षेत्र में वॉल पेंटिंग करा रहे हैं। साथ ही जनता के बीच भी सक्रिय बने हुए हैं।
टिकट के लिए विधानसभावार आवेदन प्रदेशीय नेतृत्व के पास पहुंच गए हैं। दावेदारों का पार्टी गोपनीय ढंग से सर्वे करा रही है। हर विधानसभा में तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। इनमें से किसी एक नाम पर पार्टी मुहर लगाएगी।
- महेश कश्यप, निवर्तमान जिलाध्यक्ष

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles