UP Election 2022: झाँसी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा में शामिल

संक्षेप:

  • झांसी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका।
  • पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अरविंद विशष्ठ ने सपा का दामन थाम लिया।
  • सदर सीट से टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने दो सप्ताह पहले पार्टी छोड़ दी थी।

झाँसी- यूपी में विधनासभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इसी बीच झांसी में कांग्रेस को झटका लगा है। पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अरविंद विशष्ठ ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। गुरसरांय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान उन्होंने पार्टी जॉइन की। 

सदर सीट से टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने दो सप्ताह पहले पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद से ही क्यास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल हो सकते हैं, जिस पर आज मुहर लग गई है। 

उन्होंने कांग्रेस पर उपेक्षा और धोखा देने का आरोप लगाया। अरविंद ने कहा कि 30 सालों से कांग्रेस से जुडे़ हुए थे। पिता भी कांग्रेस में ही थे। पार्टी लगातार उनकी उपेक्षा कर रही थी। चाहें मेयर का चुनाव हो या फिर विधानसभा का, हर बार टिकट काटकर उनके साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि जनता का उन्हें खूब समर्थन मिल रहा था। झांसी की जनता चाहती थी कि मुझे टिकट मिले। अरविंद विशष्ठ का सपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles