14 फरवरी के बाद शराबबंदी के लिए चलाएंगे अभियान- उमा भारती

संक्षेप:

  • बुधवार को उमा भारती ने रामराजा सरकार के किए दर्शन। 
  • बोलीं- पार्टी जहां की जिम्मेदारी सौंपेंगी वहां प्रचार करेंगे।
  • 14 फरवरी को यज्ञ समाप्ति के बाद शराबबंदी के लिए अभियान चलाएंगी।

झाँसी- भाजपा की पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री नेता उमा भारती ने बुधवार को रामराजा सरकार के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को यज्ञ समाप्ति के बाद शराबबंदी के लिए अभियान चलाएंगी।

उत्तर प्रदेश चुनाव के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि हवन समाप्ति के बाद पार्टी जहां की जिम्मेदारी सौंपेंगी वहां प्रचार करेंगे। उमा भारती ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत निश्चित होने का दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बसपा पर भ्रष्टाचार और गुंडई के आरोप लगाते हुए कहा कि इन बातों को उत्तर प्रदेश की जनता कभी नहीं भूल सकती। बीजेपी का दामन छोड़ अन्य पार्टियों के साथ जा रहे बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों के पलायन पर उमा भारती ने कहा कि इन सब बातों से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि जनता बीजेपी मय हो गई है। आजादी के बाद कांग्रेस लगातार जीतती रही। उस समय लोग व्यक्ति नहीं देखते थे सिर्फ पार्टी को देखते थे लेकिन 2014 के बाद नई आजादी मिली है और लोग बीजेपी मय हो चुके हैं। देश के किसी भी प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई और पार्टी नहीं आ सकती।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles