शादी के बंधन में बंधे कांग्रेसी विधायक अदिति सिंह-अंगद सिंह, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

संक्षेप:

  • रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने नई दिल्ली में पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ सात फेरे लिए. 
  • दिल्ली के जोरबा होटल में दोनों विधायक शादी के बंधन में बंधे.
  • इस दौरान परिजनों और रिश्तेदारों के अलावा कांग्रेस के चुनिंदा नेता भी मौजूद रहे. 

रायबरेली: रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ सात फेरे लिए। दिल्ली के जोरबा होटल में दोनों विधायक शादी के बंधन में बंधे। इस दौरान परिजनों और रिश्तेदारों के अलावा कांग्रेस के चुनिंदा नेता भी मौजूद रहे।

देखिए दोनों की शादी की तस्वीरें

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


2017 में बने दोनों विधायक

अदिति और अंगद दोनों ही राजनीतिक परिवारों से आते हैं। दोनों 2017 में पहली ही बार में विधायक चुने गए। अदिति कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं जिनका पिछले दिनों निधन हो गया था।

अखिलेश सिंह की बेटी हैं अदिति सिंह

अखिलेश सिंह सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। वहीं अंगद सिंह पंजाब के नवांशहर से युवा विधायक हैं। इनकी मां गुरइकबाल कौर और पिता प्रकाश सिंह भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं।

पिता को याद कर भावुक हुई अदिति सिंह

शादी के मौके पर अदिति सिंह ने भावुक होते हुए अपने दिवंगत पिता अखिलेश सिंह को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि एक पिता का सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी होती है, पापा आपने अंगद को मेरा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है। आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा।

बेहद खूबसूरत नजर आईं अदिति

विधायक अदिति सिंह ने अपनी शादी पर बेज कलर का लहंगा पहना। इस शाही जोड़े में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके समर्थकों ने उन्हें जीवन की नई पारी की शुभकामनाएं दीं।

पंजाब में होगा रिसेप्शन

अदिति सिंह और अंगद सिंह की शादी नई दिल्ली में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों का रिसेप्शन पंजाब में होगा। इसके अलावा शादी के और कई फंक्शन भी होने बाकी हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles